Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

पहली बार Noida छोड़ Delhi पहुंचीं Seema Haider! वकील AP Singh के घर क्या हुआ खास?

top-news

पाकिस्तान से भारत आने के बाद सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में रहती हैं। अब तक वो नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक ही सीमित थीं, लेकिन इस बार पहली बार सीमा ने दिल्ली का रुख किया। अपने पति सचिन मीणा और बच्चों के साथ वो राजधानी पहुंचीं और यहां वकील एपी सिंह के घर गईं। दिलचस्प बात ये है कि सीमा ने अपने इस सफर का वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर भी साझा किया।

एपी सिंह के घर क्यों पहुंचीं सीमा?
सीमा हैदर ने बताया कि वो दिल्ली अपने मायके आई हैं। उनका कहना है कि वो वकील एपी सिंह की मां से मिलने पहुंचीं, जो बीमार चल रही हैं। वकील एपी सिंह वही शख्स हैं, जो लंबे समय से सीमा की कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने सीमा को अपना घर और दफ्तर दिखाया और परिवार के साथ उन्हें खाना भी खिलाया। सीमा ने कहा कि उन्हें यहां आकर ऐसा लगा जैसे वो सच में मायके आई हों।

भारतीय नागरिकता की लड़ाई में एपी सिंह का साथ
गौर करने वाली बात है कि वकील एपी सिंह सिर्फ सीमा का केस ही नहीं देख रहे, बल्कि उन्होंने सीमा को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए राष्ट्रपति के पास याचिका भी दाखिल की है। ऐसे में सीमा का उनसे जुड़ाव और भी मजबूत हो गया है। दिल्ली पहुंचकर सीमा ने ये भी साफ किया कि वो अब सिर्फ ससुराल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राजधानी में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।

कैसे भारत आई सीमा हैदर?
सीमा मई 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। उनके साथ चार बच्चे भी थे। भारत आने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें जमानत मिल गई। तब से वो ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के घर पत्नी के तौर पर रह रही हैं। कोर्ट के नियमों के मुताबिक सीमा अपना पता बदल नहीं सकतीं और भारत से बाहर भी नहीं जा सकतीं। अब वो सचिन की बेटी की मां भी बन चुकी हैं।

PUBG से शुरू हुआ रिश्ता
सीमा और सचिन की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन गेम PUBG पर हुई थी। गेम खेलते-खेलते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद सीमा ने पाकिस्तान छोड़कर भारत आने का बड़ा फैसला लिया। दुबई और नेपाल के रास्ते वो सीधे सचिन के पास पहुंचीं और शादी कर ली। शुरू में वो सिर्फ घर तक सीमित रहीं लेकिन अब अक्सर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाजारों में भी नजर आने लगी हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव सीमा
सीमा हैदर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपने वीडियो और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब दिल्ली पहुंचकर उन्होंने जो वीडियो बनाया है, उसे भी उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर डाला है। इससे साफ है कि सीमा अब धीरे-धीरे खुद को ज्यादा पब्लिक स्पेस में लेकर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *