Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर खौफनाक हमला: साजिश या जेल की लापरवाही! क्या थी वजह

top-news

उत्तर प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ जिला जेल में एक कैदी ने जानलेवा हमला बोल दिया। जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें केजीएमयू के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां सिर पर 10 टांके लगे। परिवार वाले डर के मारे कांप रहे हैं और कह रहे हैं कि ये हमला जान लेने के इरादे से हुआ है। गायत्री की बेटी अंकिता ने बताया कि पापा कुछ दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लौटे थे और बिल्कुल स्वस्थ थे। अचानक ये हमला हो गया जिससे परिवार को लग रहा है कि जेल में उनकी जान को खतरा है।

परिवार ने सीएम से लगाई गुहार 
गायत्री की बेटी अंकिता ने भावुक होकर कहा कि हमारी सीएम योगी से अपील है कि वो हमसे मिलें और मदद करें, हमारे पिता बेकसूर हैं। वो कोई आतंकवादी नहीं जो उनके साथ ऐसा सलूक हो। वो पिछले 8 साल से जेल में सड़ रहे हैं लेकिन आरोप साबित भी नहीं हुए। ट्रामा सेंटर में गायत्री की पत्नी और अमेठी से सपा विधायक महाराजी भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मेरे पति को जेल में जान का खतरा है। हमें उनसे मिलने तक नहीं दिया जाता। 

जेल में कैंची या हथियार कैसे पहुंचे?
गायत्री प्रसाद प्रजापति की बेटी ने कहा कि जेल में कैंची या हथियार कैसे पहुंचे, उन पर किसने और क्यों हमला कराया? इसकी सीधी जांच होनी चाहिए। सीएम से मांग है कि मेरे पिता को तुरंत सुरक्षा दें और बेल कराएं। वो लंबे समय से जेल में हैं। परिवार का कहना है कि ये साजिशन हमला लगता है क्योंकि छोटी बात पर इतना घातक वार नहीं होते।

बैरक नंबर-3 में खूनी झड़प
जेल के सूत्रों के मुताबिक हमला बैरक नंबर-3 में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। गायत्री की एक कैदी से छोटी-मोटी कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि कैदी ने गुस्से में कैंची या लोहे की रॉड उठाई और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमलावर को तुरंत अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई चल रही है। प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह मामूली बताई जा रही लेकिन जेल में खतरनाक हथियार का इस्तेमाल सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। गायत्री ने खुद बताया कि हमलावर का नाम विश्वास या बिस्वास है। वो लंबे समय से जेल में है। गायत्री ने कहा कि मेरी किसी से दुश्मनी नहीं थी लेकिन ये खतरनाक कैदी था। जेल प्रशासन ने हमलावर की डिटेल्स अभी छिपाई हैं लेकिन परिवार पूछ रहा है कि जेल में हथियार कैसे घुस आए।

सपा ने की न्यायिक जांच की मांग
समाजवादी पार्टी ने इस घटना पर योगी सरकार को घेर लिया है। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने एक्स पर लिखा कि जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमला बेहद चिंताजनक है। जेल प्रशासन उनकी सुरक्षा और इलाज सुनिश्चित करे। ये घटना जेलों में फैली अराजकता का पर्दाफाश है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जेल में पूर्व विधायक और मंत्री गायत्री प्रजापति पर घातक हमला हुआ। यूपी में कहीं भी सुरक्षित नहीं। न्यायिक जांच होनी चाहिए। 

अखिलेश ने कहा कि कोई भी सुरक्षित नहीं लग रहा। सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को तैयार हैं। विपक्ष का आरोप है कि राजनीतिक साजिश के तहत गायत्री को निशाना बनाया जा रहा। जेल सुरक्षा पर सवाल उठते ही कई पुरानी घटनाओं की याद ताजा हो गई।

गायत्री 8 साल से उम्रकैद की सजा काट रहे
गायत्री प्रसाद प्रजापति 2017 से लखनऊ जेल में बंद हैं। अखिलेश सरकार में खनन मंत्री रह चुके गायत्री को 2017 में एक महिला से गैंगरेप के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया। नवंबर 2021 में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गई। कई बार बेल के लिए अर्जी दी गई लेकिन हर बार खारिज हो गई। सपा का दावा है कि ये राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। गायत्री की सेहत लंबे समय से खराब चल रही। कुछ दिन पहले ही अस्पताल से लौटे थे। अब ये हमला उन्हें हिला गया। परिवार कहता है कि बेकसूर गायत्री को न्याय मिलना चाहिए। वहीं पूरे मामले को लेकर जेल प्रशासन ने कहा कि जांच चल रही और सुरक्षा बढ़ा दी गई। लेकिन परिवार को भरोसा नहीं है। डॉक्टरों ने कहा कि गायत्री की हालत स्थिर है लेकिन निगरानी जरूरी। ये घटना यूपी की जेल व्यवस्था पर सवाल चिन्ह लगा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *