Premanand Maharaj को क्या हुआ? बदला चेहरा देखकर दंग रह गए भक्त! वायरल वीडियो ने हिलाया
- Ankit Rawat
- 07 Oct 2025 04:55:05 PM
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज बेहद थके हुए और बीमार नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी आंखें सूजी हुई हैं, चेहरा लाल है और आवाज में कंपकपी है। वो देर रात तक प्रवचन देते दिख रहे हैं, लेकिन चेहरे की थकावट और शरीर की कमजोरी साफ झलक रही है। ये देखकर उनके लाखों भक्तों की चिंता बढ़ गई है।
स्वास्थ्य को लेकर फैली चिंता
महाराज प्रेमानंद गोविंद शरण जिन्हें लोग प्रेमानंद महाराज के नाम से जानते हैं, लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 2006 में तेज पेट दर्द के बाद उन्हें पॉलीसिस्टिक किडनी डिज़ीज़ (PKD) का पता चला था। ये एक गंभीर आनुवंशिक बीमारी है जो धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचाती है। दिल्ली में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने साफ कहा था कि किडनी को काफी नुकसान हो चुका है और इलाज की सीमाएं बहुत कम हैं।
फिर भी नहीं रुके महाराज
इतनी गंभीर बीमारी के बावजूद प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्ति मार्ग को नहीं छोड़ा। वो काशी से वृंदावन चले गए और वहीं राधा-कृष्ण की भक्ति में खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया। उन्होंने अपनी दोनों किडनियों का नाम ‘कृष्ण’ और ‘राधा’ रख दिया। ये उनकी भक्ति की गहराई को दिखाता है। उनका मानना है कि चाहे शरीर कितना भी दुखी हो, साधना नहीं रुकनी चाहिए।
प्रवचन में छलका दर्द
वायरल वीडियो में महाराज खुद कहते हैं, “ये हमारी साधना बन गई है। चाहे कितना भी कष्ट क्यों न सहना पड़े, ये साधना कभी नहीं टूटती। ईश्वर आपकी मेहनत से प्रसन्न होते हैं, आलस्य से नहीं। जब ईश्वर आपका समर्पण देखते हैं, तभी वो आपका हाथ थामते हैं।” हालांकि ये बात प्रेरणादायक है, लेकिन जिस हालत में वो ये कह रहे हैं, उसे देखकर उनके चाहने वालों का दिल दुख रहा है।
सोशल मीडिया पर भावुक हुए भक्त
इंस्टाग्राम पर @bhajanmarg_official से पोस्ट किया गया ये वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं और उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “गुरुजी, थोड़ा आराम भी ज़रूरी है।” वहीं एक और ने कहा, “पहले जो चेहरा देखकर मन को शांति मिलती थी, आज वही चेहरा देखकर आंखें भर आईं।”
पदयात्रा पर भी लगी रोक
उनकी नियमित पदयात्रा को अनिश्चित समय के लिए रोक दिया गया है। इससे साफ है कि उनकी तबीयत वाकई ठीक नहीं है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें पूरा आराम मिले और वो जल्द स्वस्थ होकर दोबारा पहले जैसे दिखें।
भक्तों कर रहे एक ही प्रार्थना
देश और विदेश में फैले करोड़ों भक्त अब उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। सभी की एक ही पुकार है कि जो गुरुजी हमेशा दुख में भी मुस्कान बिखेरते हैं, अब वो खुद ठीक हों और वापस उसी ऊर्जा के साथ दिखें। सोशल मीडिया पर उनके लिए प्रार्थनाओं की बाढ़ सी आ गई है।
बता दें कि प्रेमानंद महाराज के चेहरे की थकान और उनकी हालत ने सभी को भावुक कर दिया है। वो भले ही कहें कि ये साधना है, पर अब वक्त है कि वो खुद के लिए भी थोड़ा रुकें और आराम करें। तभी तो वो लाखों दिलों की धड़कन दोबारा उसी जोश से बन पाएंगे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



