'पाकिस्तानी भाभी' Seema Haider का नाम चुराकर 100 करोड़ का घोटाला, Darbhanga के भाइयों ने लगाया दिमाग!
- Ankit Rawat
- 11 Sep 2025 05:50:40 PM
देश को हिलाने वाले 650 करोड़ के इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले में ED की जांच ने गजब खुलासा किया है। हवाला नेटवर्क फर्जी कंपनियां और पाकिस्तानी मूल की सीमा हैदर व उसके पति सचिन के नाम का गलत यूज हुआ। बिहार के दरभंगा में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट भाई आशुतोष झा और विपिन झा मुख्य आरोपी हैं। इन्होंने सीमा-सचिन की फोटो और नाम से फर्जी आईडी बनाई। उसके जरिए अरुणाचल प्रदेश सरकार से 99.21 करोड़ का गबन किया। ED को शक है कि ये पैसे हवाला में लगे।
फर्जीवाड़े का शातिर तरीका
ED रिपोर्ट के मुताबिक घोटाला बड़ा था। देशभर में शेल कंपनियां खड़ी की गईं। बिना रियल बिजनेस के फर्जी बिल बनाए। इनसे टैक्स क्रेडिट लिया और सरकार को 650 करोड़ का नुकसान पहुंचाया। दरभंगा के झा भाइयों ने सिद्धि विनायक ट्रेड मर्चेंट कंपनी के प्रोप्राइटर राहुल जैन के साथ मिलकर ये खेल रचा। फर्जी जीएसटी रिटर्न दाखिल कर पैसे निकाले। सीमा-सचिन की फोटो से आईडी बनाकर ट्रेडमार्क पर लगाई। ये आईडी से घोटाला छिपाया। ED ने दिल्ली हरियाणा तमिलनाडु तेलंगाना और अरुणाचल में सर्च चलाए। इटानगर जोनल ऑफिस ने 11 सितंबर सुबह 5 बजे से रेड की। दस्तावेज डिजिटल प्रूफ जब्त किए।
पहले भी फंसे थे झा भाई
झा भाई पहली बार सुर्खियों में नहीं हैं। 2024 में अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने इन्हें 100 करोड़ ITC घोटाले में पकड़ा था। तब भी फर्जी आईडी से गबन का केस था। अब ED ने पूछताछ की प्लानिंग की है। पूरी साजिश उजागर होगी। आरोपी राहुल जैन सोनू झा बिट्टू झा भी फरार हैं। पुलिस तलाश कर रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



