Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

पिता ने लिया 6 साल की बेटी से Rape का बदला, रेपिस्ट का किया ऐसा हाल, जानकर कांप जाएगी रूह!

top-news

देवरिया में छह साल की बलात्कार पीड़िता के पिता ने बलात्कारी का प्राइवेट पार्ट काट दिया और अगली सुबह फांसी लगा ली। आरोपी ने दोष से बचने के लिए झूठा दावा किया था कि बच्ची का पिता उसका समलैंगिक साथी है। मरने से पहले पिता ने अपनी बहन से कहा था कि वह अपनी बेटी के लिए न्याय चाहता है। लेकिन लोगों ने उसे अपराधी समझ लिया।

खुद भी लगाई फांसी
मृतक की बहन ने बताया, "गुरुवार को जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद आरोपी देर रात हमारे घर आया। उसने पड़ोसियों के सामने भाई को गालियां दीं और बेइज्जत किया। इसी बात को लेकर वह पूरी रात रोता रहा। सुबह उसने नहाया और बाथरूम से बाहर आकर उसने कहा- अब मेरा मन शांत है। कुछ ही देर बाद उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे खुखुडू थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद से ही लड़की के पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की बहन की शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

कैसे लिया बेटी के गुनहगार से बदला?
पड़ोसियों के मुताबिक मृतक और आरोपी एक ऑर्केस्ट्रा में साथ काम करते थे। आरोपी गाना गाता था जबकि लड़की का पिता डांसर था। ये दोनों पति-पत्नी की तरह एक ही कमरे में रहते थे। 21 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार किया। बच्ची ने रोते हुए अपने पिता को पूरी घटना बताई।

गुस्से में आकर उसने चाकू से आरोपी का गुप्तांग काट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि लड़की का पिता उसका समलैंगिक साथी है। उसने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से इनकार किया। गुरुवार को जेल से छूटने के बाद वह लड़की के घर पहुंचा। उसने उसके पिता पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए गालियां दीं। बहन ने बताया कि समलैंगिक होने का आरोप लगने के बाद से उसका भाई काफी परेशान था।

लड़की का पिता रात भर रोता रहा और अपनी बहन से कहता रहा कि उसने अपनी बेटी की इज्जत बचाई, लेकिन अब उसे अपराधी समझा जा रहा है। शुक्रवार सुबह उसने नहाया, प्रार्थना की और माथे पर चंदन लगाया और कहा, 'अब मेरा मन शांत है। मुझे ईश्वर के न्याय पर भरोसा है।' बाद में उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ा और उसे छत से लटका हुआ पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *