Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में करें ये 5 चमत्कारी उपाय, मां दुर्गा की कृपा से बरसेगा धन और सुख

top-news

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का पर्व बेहद खास है। ये मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति की उपासना का समय है। साल में चार नवरात्रि मनाई जाती हैं- शारदीय, चैत्र और दो गुप्त नवरात्रि। इनमें शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। अगर आप भी नवरात्रि में मां की कृपा पाना चाहते हैं और घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं तो कुछ खास उपाय और नियम अपनाएं। आइए जानते हैं इनके बारे में।  

कब शुरू होगी शारदीय नवरात्रि ?
शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से होगी और इसका समापन 1 अक्टूबर को होगा। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। अगर आप व्रत रख रहे हैं तो कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है ताकि मां की कृपा बरसे और घर में सुख-शांति बनी रहे।  

घट स्थापना से शुरू करें पूजा  
नवरात्रि की शुरुआत घट स्थापना और संकल्प के साथ होती है। पहले दिन मिट्टी के कलश में जौ बोकर घट स्थापना की जाती है। इसके बाद संकल्प लेकर व्रत शुरू करें। हर दिन मां दुर्गा की पूजा करें। साफ-सफाई का ध्यान रखें और मन को शुद्ध रखें। अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम के अनुसार सच्चे मन से मां की आराधना करने से घर में सुख-शांति आती है और नकारात्मकता दूर होती है।  

इन चीजों से बनाएं दूरी  
नवरात्रि के नौ दिन सात्विकता के होते हैं। इस दौरान लहसुन, प्याज और मांसाहारी भोजन से पूरी तरह परहेज करें। शराब, तंबाकू या किसी भी नकारात्मक आदत से दूरी बनाएं। साफ कपड़े पहनें और घर को स्वच्छ रखें। ऐसा करने से मां का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।  

मां को अर्पित करें ये खास चीजें  
मां दुर्गा को लाल रंग बेहद प्रिय है। नवरात्रि में उनके नौ स्वरूपों की पूजा करें और लाल फूल, फल और कपड़े चढ़ाएं। दुर्गा मंत्रों का जाप करें जैसे "ॐ दुं दुर्गायै नमः"। मां की कथा सुनें और भक्ति में डूब जाएं। ये छोटे-छोटे उपाय मां की विशेष कृपा दिलाते हैं और आर्थिक तंगी को दूर करते हैं।  

जरूरतमंदों की मदद करें  
नवरात्रि में दान-पुण्य का विशेष महत्व है। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। उनके लिए भोजन, कपड़े या अन्य जरूरी चीजें दान करें। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं और आपके जीवन में धन-धान्य की बरसात होती है।  

क्यों खास है शारदीय नवरात्रि  
शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की भक्ति से न सिर्फ आध्यात्मिक बल मिलता है बल्कि जीवन की परेशानियां भी दूर होती हैं। मां के नौ स्वरूप- शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा से हर मनोकामना पूरी होती है।  तो इस नवरात्रि इन आसान उपायों को अपनाएं और मां दुर्गा की कृपा से अपने जीवन को सुखमय बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *