Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें कब से कब तक दिखेगा असर

top-news

साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर रविवार की रात लगने जा रहा है। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो आश्विन अमावस्या के दिन पड़ रहा है। खास बात ये है कि इस दिन सर्व पितृ अमावस्या भी है, इसलिए धार्मिक दृष्टि से ये ग्रहण और भी खास माना जा रहा है। कुल मिलाकर सूर्य ग्रहण 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा। आइए जानते हैं कब से कब तक ये ग्रहण दिखाई देगा और इसका सूतक काल कब शुरू होगा।

कब लगेगा सूर्य ग्रहण
साल का ये अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा। ये समय आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का होगा। अमावस्या तिथि 22 सितंबर को रात 01:23 बजे तक रहेगी। मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन ही लगता है, जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को होता है।

कब खत्म होगा ग्रहण
ये आंशिक सूर्य ग्रहण 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा। इसका समापन 22 सितंबर सोमवार को तड़के 3 बजकर 23 मिनट पर होगा। ग्रहण खत्म होते ही आश्विन माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को रात 01:23 बजे से ही प्रारंभ हो जाएगी। ग्रहण समाप्ति और सूर्योदय के बाद शारदीय नवरात्र की शुरुआत भी हो जाएगी।

सूतक काल कब से कब तक
सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। यानी 21 सितंबर की सुबह से ही सूतक लग जाएगा। इस दौरान धार्मिक कार्य, मंदिर में पूजा, खाना बनाना या किसी शुभ काम की शुरुआत करना वर्जित माना जाता है। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान और दान करने की परंपरा भी है।

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
ये आंशिक सूर्य ग्रहण भारत समेत एशिया, यूरोप और अफ्रीका के कई हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि भारत में ये पूरी तरह स्पष्ट नहीं होगा, लेकिन इसका असर धार्मिक मान्यताओं के चलते यहां भी माना जाएगा।

बता दें कि 21 सितंबर की रात से शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह तक चलने वाला ये आंशिक सूर्य ग्रहण खगोल विज्ञान और आस्था दोनों ही नजरिए से खास है। अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग पितरों की तृप्ति और नवरात्र के शुभारंभ से भी जुड़ा है। ऐसे में लोगों की निगाहें इस खास खगोलीय घटना पर टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *