Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

21 September को सूर्य ग्रहण: इन 12 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, जानिए क्या करें और क्या नहीं

top-news

7 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण खत्म हो चुका है और अब 21 सितंबर 2025 की रात को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। भारतीय समय के मुताबिक ये ग्रहण रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक चलेगा। खास बात ये है कि ये आंशिक ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक मान्य नहीं होगा। फिर भी ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर जरूर पड़ेगा।

ग्रहण के दिन ग्रहों की चाल
ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। राहु कुंभ राशि में, मंगल तुला में, शनि मीन में, गुरु मिथुन में, बुध और सूर्य कन्या में, जबकि शुक्र और केतु सिंह राशि में रहेंगे। इन ग्रहों की स्थिति ही तय करेगी कि किसे फायदा होगा और किसे सावधान रहने की जरूरत है।

किन राशियों को मिलेगा फायदा
कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए ये दिन काफी शुभ रहने वाला है। कारोबार में पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा बनेगा और रिश्तों में सुधार होगा। लंबे समय से जो तनाव चला आ रहा था, वो अब कम हो जाएगा। रुके हुए काम बनने लगेंगे और आपको धार्मिक यात्रा का मौका भी मिल सकता है। इसके अलावा ग्रहों की कृपा से कोई पुराना सपना पूरा होने की संभावना भी है।

किन राशियों को रहना होगा सतर्क
मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में खटास बढ़ सकती है और कार्यक्षेत्र में बॉस नाराज हो सकते हैं। अविवाहित जातकों को हर काम में देरी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ने की आशंका है और बच्चों को लेकर चिंता बनी रहेगी। कुल मिलाकर ये दिन इन राशियों के लिए थोड़ी मुश्किलें ला सकता है।

सूर्य ग्रहण में क्या करें
ग्रहण के समय शांत जगह बैठकर इष्टदेव का ध्यान करना शुभ माना गया है। इस दौरान मंत्रजाप और धार्मिक किताबों का अध्ययन भी फलदायी होता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करना अच्छा रहेगा। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए ताकि अशुभ प्रभाव दूर हो सके।

सूर्य ग्रहण में क्या न करें
ग्रहण के समय झगड़ा करने या किसी का अपमान करने से बचना चाहिए। इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए और न ही भोजन करना चाहिए। ग्रहण काल में सोने से भी बचना जरूरी है। इसके अलावा बाल, नाखून या दाढ़ी काटना अशुभ माना जाता है। मंदिर की मूर्तियों को स्पर्श न करें और रसोई में भोजन बनाने से भी परहेज करें। ग्रहण काल में श्मशान, कब्रिस्तान या अंधेरी जगहों पर जाना ठीक नहीं होता। नुकीली चीजों जैसे कैंची और चाकू का इस्तेमाल भी टालना चाहिए।

बता दें कि 21 सितंबर का सूर्य ग्रहण भले ही भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका असर हर राशि पर अलग-अलग पड़ेगा। कुछ लोगों के लिए ये ग्रहण नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आएगा तो कुछ को सतर्क रहने का संदेश देगा। ऐसे में ग्रहण के दिन साधना, मंत्रजाप और सकारात्मक सोच बनाए रखना हर किसी के लिए शुभ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *