Vastu Tips: घर में गलत दिशा में लगी घड़ी बना सकती है आपको कंगाल! जानिए कहां लगाना है शुभ
- Shubhangi Pandey
- 30 Sep 2025 10:58:39 PM
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में रखी हर चीज हमारी जिंदगी और ऊर्जा पर असर डालती है। घड़ी सिर्फ समय दिखाने वाली वस्तु नहीं है बल्कि ये घर की तरक्की, अनुशासन और सकारात्मकता का भी प्रतीक मानी जाती है। अगर घड़ी सही दिशा में लगाई जाए तो सुख-समृद्धि और सफलता मिलती है। वहीं गलत जगह लगी घड़ी आर्थिक तंगी और रुकावटें ला सकती है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के हिसाब से घड़ी लगाने के सही और गलत नियम।
किस दिशा में लगाएं घड़ी?
वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना गया है। ये दिशा सूर्य की होती है और नई ऊर्जा, उत्साह और शुरुआत का प्रतीक है। अगर घर या ऑफिस की पूर्व दिशा में घड़ी लगाई जाए तो जिंदगी में नए मौके मिलते हैं। बच्चों की पढ़ाई में भी इसका अच्छा असर पड़ता है। पूर्व दिशा में लगी घड़ी माहौल को पॉजिटिव बनाती है और परिवार को तरक्की की राह पर ले जाती है।
उत्तर दिशा से आती है बरकत
उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा गया है और ये धन और सौभाग्य की प्रतीक मानी जाती है। अगर आप चाहते हैं कि घर में पैसों की कभी कमी न हो तो घड़ी उत्तर दिशा की दीवार पर लगाइए। ये दिशा बिजनेस और नौकरी करने वालों के लिए खासतौर से लाभकारी है। उत्तर दिशा में लगी घड़ी आर्थिक स्थिरता लाती है और परिवार के रिश्तों में मधुरता बनाए रखती है।
इन दिशाओं में कभी न लगाएं घड़ी
दक्षिण और पश्चिम दिशा में घड़ी लगाना अशुभ माना गया है। दक्षिण दिशा यमराज की दिशा होती है और यहां घड़ी लगाना घर की ऊर्जा को कमजोर कर सकता है। वहीं पश्चिम दिशा में लगी घड़ी तरक्की की राह में देरी और अड़चनें पैदा कर सकते हैं। अगर मजबूरी में इन दिशाओं में घड़ी लगानी भी पड़े तो ध्यान रखें कि घड़ी कभी बंद न हो। हमेशा चलती घड़ी ही शुभ मानी जाती है क्योंकि बंद घड़ी ठहराव और नकारात्मकता का संकेत देती है।
घड़ी का रंग और आकार भी रखता है महत्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी का रंग और आकार भी आपके जीवन पर असर डालता है। गोल और चौकोर आकार की घड़ी शुभ मानी जाती है क्योंकि ये स्थिरता और पूर्णता का प्रतीक होती है। हल्के और पॉजिटिव रंग जैसे सफेद, हल्का नीला या क्रीम रंग की घड़ियां घर के लिए अच्छी होती हैं। कोशिश करें कि घड़ी ऐसी जगह लगे जहां घर के सभी सदस्य उसे आसानी से देख सकें।
इन गलतियों से बचना जरूरी
घड़ी टूटी हुई या बंद कभी न रखें। बंद घड़ी जीवन में रुकावट और परेशानियों को आमंत्रित करती है। समय पर बैटरी बदलते रहें और घड़ी को हमेशा साफ-सुथरा रखें। गंदी या रुकी हुई घड़ी घर की ऊर्जा को भी रोक देती है।
सही घड़ी से मिलेगा सुख
वास्तु शास्त्र साफ कहता है कि घड़ी सिर्फ वक्त देखने का साधन नहीं है बल्कि ये आपके घर और ऑफिस की ऊर्जा का भी हिस्सा है। अगर घड़ी सही दिशा, सही रंग और सही स्थिति में लगाई जाए तो जीवन में सफलता, पैसा और शांति अपने आप आने लगते हैं। यही वजह है कि वास्तु के मुताबिक घड़ी लगाने के नियमों को मानना बेहद जरूरी माना जाता है। तो अगर आप चाहते हैं कि घर में हमेशा खुशहाली और धन का प्रवाह बना रहे तो आज ही अपनी घड़ी की दिशा और स्थिति एक बार जरूर जांच लें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



