Karwa Chauth 2025: 9 या 10 अक्टूबर कब मनाया जाएगा? जानिए सही तारीख और व्रत-पूजन का मुहूर्त
- Ankit Rawat
- 03 Oct 2025 07:06:17 PM
सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ साल का सबसे खास दिन माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन इस बार करवा चौथ 2025 की सही तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन बन गया है। सोशल मीडिया से लेकर व्रत कैलेंडरों तक कुछ जगह 9 अक्टूबर लिखा है तो कुछ में 10 अक्टूबर। ऐसे में महिलाओं के मन में यह सवाल है कि आखिर व्रत किस दिन रखा जाए और पूजा कब करनी है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि असली तिथि और शुभ मुहूर्त क्या है।
करवा चौथ की तिथि को लेकर क्यों है भ्रम?
करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है, जो चंद्रमा की स्थिति के अनुसार बदलती है। इस साल यानी 2025 में चतुर्थी तिथि का आरंभ 9 अक्टूबर को दोपहर से हो रहा है और यह 10 अक्टूबर की शाम तक रहेगी।यही वजह है कि लोग भ्रमित हैं कि व्रत 9 को रखें या 10 को। पंडितों और पंचांगों के अनुसार, करवा चौथ का व्रत हमेशा उस दिन रखा जाता है जिस दिन चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि हो। 2025 में चतुर्थी तिथि 10 अक्टूबर को चंद्र दर्शन के समय भी विद्यमान रहेगी, इसलिए करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा।
करवा चौथ 2025: शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
करवा चौथ व्रत की तारीख: 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
चतुर्थी तिथि आरंभ: 9 अक्टूबर 2025 को दोपहर 03:14 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त: 10 अक्टूबर 2025 को शाम 05:45 बजे
पूजन का शुभ मुहूर्त:10 अक्टूबर को शाम 05:45 से 07:00 बजे तक
चंद्रोदय का समय:10 अक्टूबर को रात 08:10 बजे (स्थानीय शहरों के अनुसार थोड़ा फर्क हो सकता है)
करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि प्यार, समर्पण और रिश्तों की गहराई का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जल व्रत रखती हैं और रात को चांद देखकर पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, खासकर उत्तर भारत में इसका खास महत्व है। आज के समय में पुरुष भी अपनी पत्नी के साथ व्रत रखने लगे हैं, जिससे यह रिश्ता और मजबूत होता है।
व्रत करने की विधि
सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाएं, जो सास देती है
पूरे दिन जल और अन्न का त्याग कर व्रत रखें
शाम को करवा माता की पूजा करें और कथा सुनें
चंद्रोदय के बाद छलनी से चंद्रमा को देखें, फिर पति के हाथों जल ग्रहण करें
बता दें कि अगर आपके मन में भी ये सवाल था कि करवा चौथ 9 अक्टूबर को है या 10 अक्टूबर को, तो अब आपको बता दें कि व्रत और पूजा 10 अक्टूबर 2025 को होगी। इसी दिन चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि विद्यमान है, जो व्रत के लिए जरूरी होती है। आप भी इस पावन दिन को पूरे श्रद्धा और साज-श्रृंगार के साथ मनाएं और अपने दांपत्य जीवन को प्रेम और विश्वास से भर दें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



