Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

शुक्रवार को करें खुद की ग्रूमिंग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा और बदलेगी किस्मत

top-news

भारतीय संस्कृति में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का माना जाता है। कहा जाता है कि ये दिन सौंदर्य, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक होता है। इसलिए शुक्रवार को अगर आप खुद की ग्रूमिंग पर ध्यान देते हैं तो न केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनी रहती है। जानिए क्यों इस दिन खुद को संवारना इतना खास माना गया है और कैसे ये आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।  

शुक्रवार और मां लक्ष्मी का संबंध  
हिंदू धर्म में शुक्रवार को धन, सौंदर्य और सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन साफ-सुथरे और आकर्षक दिखने वाले लोगों पर देवी की विशेष कृपा होती है। मां लक्ष्मी को सफाई और सुगंध बेहद प्रिय हैं, इसलिए शुक्रवार को शरीर, वस्त्र और घर की स्वच्छता बनाए रखना शुभ माना जाता है।  

ग्रूमिंग से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा  
जब आप खुद की देखभाल करते हैं। जैसे बालों को संवारते हैं, चेहरे की सफाई करते हैं, नाखून ट्रिम करते हैं या अच्छा परफ्यूम लगाते हैं तो आपके भीतर आत्मविश्वास और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। ये ऊर्जा आपके आसपास के माहौल को भी प्रभावित करती है। माना जाता है कि साफ-सुथरा और आकर्षक व्यक्तित्व मां लक्ष्मी को जल्दी आकर्षित करता है क्योंकि वो समृद्धि और सौंदर्य की प्रतीक हैं।  

मानसिक शांति और आत्मविश्वास में सुधार  
शुक्रवार को ग्रूमिंग करना केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी फायदेमंद है। जब आप खुद को समय देते हैं, तो दिमाग रिलैक्स होता है और तनाव कम होता है। साफ-सुथरे और आत्मविश्वासी व्यक्ति का प्रभाव दूसरों पर भी सकारात्मक पड़ता है। इससे न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी निखरती है बल्कि कामकाज और रिश्तों में भी संतुलन बना रहता है।  

इन कामों को शुक्रवार को जरूर करें  

स्नान और बालों की देखभाल करें
शुक्रवार को ताजे जल से स्नान करने के बाद बालों में तेल लगाना और उन्हें अच्छे से संवारना शुभ माना जाता है।  

सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें
ये रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक हैं और मां लक्ष्मी को प्रिय हैं।  

सुगंध का प्रयोग करें
घर या शरीर पर सुगंधित परफ्यूम या अगरबत्ती लगाने से वातावरण में सकारात्मकता फैलती है।  

घर की सफाई करें
घर के कोनों की सफाई और भगवान के स्थान की व्यवस्था बदलने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।  

मां लक्ष्मी की आराधना करें
शाम के समय दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की पूजा करें और कमल के फूल अर्पित करें।  

जिंदगी में आता है संतुलन और सौभाग्य  
जो लोग हर शुक्रवार खुद की ग्रूमिंग करते हैं और साफ-सुथरा जीवन जीते हैं। उनकी किस्मत चमकने लगती है। उनके जीवन में न सिर्फ आर्थिक स्थिरता आती है बल्कि रिश्तों में भी मधुरता बनी रहती है। जब व्यक्ति अपने व्यक्तित्व और वातावरण को सकारात्मक बनाता है तो उसका आत्मविश्वास और भाग्य दोनों मजबूत होते हैं। शुक्रवार का दिन खुद को निखारने और नई ऊर्जा पाने का दिन है। इस दिन की गई ग्रूमिंग न केवल आपके लुक्स को निखारती है बल्कि जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा भी आकर्षित करती है। तो इस शुक्रवार से खुद की देखभाल शुरू करें और महसूस करें बदलाव अंदर से भी और बाहर से भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *