Punjab में बाढ़... मसीहा बने Guru Randhawa, दिल से की मदद, Social Media पर प्रेरणा की लहर
- Ankit Rawat
- 01 Sep 2025 12:57:03 PM
पंजाब इन दिनों भयंकर बाढ़ की चपेट में है। नदियों का उफान और लगातार बारिश ने कई जिलों को तहस-नहस कर दिया है। सैकड़ों गांव पानी में डूब गए हैं, लोगों के घर उजड़ गए, फसलें तबाह हो चुकी हैं और जनजीवन पूरी तरह ठप है। इस संकट की घड़ी में सरकार और राहत टीमें दिन-रात काम कर रही हैं, लेकिन कुछ लोग अपने दम पर भी पीड़ितों का सहारा बन रहे हैं। इनमें सबसे आगे हैं मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा जो न सिर्फ बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया के जरिए दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं।
गुरु रंधावा का नेक काम
गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए हैं। जिनमें उनकी टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरी सामान पहुंचाती नजर आ रही है। पानी की बोतलें, खाना और अन्य राहत सामग्री बांटते हुए उनकी टीम का समर्पण साफ दिखता है। इन वीडियो के साथ गुरु ने लिखा, "आज और टीमें राशन-पानी लेकर जाएंगी। आप भी जितना हो सके मदद करें। आइए, हम सब मिलकर पंजाब और आसपास के राज्यों की मदद करें। वाहेगुरु का आशीर्वाद रहे।" उन्होंने अपने गांव डेरा बाबा नानक और धारोवाली में राहत कैंप भी लगाए हैं।
फैंस का दिल जीता
गुरु रंधावा की इस पहल ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनके लाखों फैंस ने उनकी तारीफ में कमेंट्स की बाढ़ ला दी। एक फैन ने लिखा, "आप रियल हीरो हैं गुरु पाजी, दिल जीत लिया।" दूसरे ने कहा, "काश बाकी सेलेब्रिटीज भी आपकी तरह आगे आएं।" एक यूजर ने भावुक होकर लिखा, "इतने बड़े स्टार होकर भी इतना जमीन से जुड़ा दिल। आपको सलाम।" कई लोगों ने उनकी इंसानियत को प्रेरणा बताया और कहा, "वाहेगुरु आपको और ताकत दे आपने जो किया वो बहुत बड़ा है।" गुरु की इस कोशिश ने न सिर्फ पीड़ितों की मदद की, बल्कि लोगों के दिलों में भी जगह बनाई।
विवादों के बीच नेकदिली
हाल ही में गुरु रंधावा अपने गाने 'अजूल' को लेकर विवादों में थे। कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि गाने में टीचर-स्टूडेंट रिश्ते को गलत तरीके their lyrics. लेकिन इन विवादों के बीच भी गुरु ने इंसानियत का परिचय दिया और बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनकर उभरे। उनकी एक और पोस्ट में बाढ़ की तबाही का मंजर दिखाते हुए उन्होंने लिखा, "पंजाब और बाकी राज्यों के लिए दुआ करें। ये मुश्किल वक्त भी गुजर जाएगा।" वहीं गुरु रंधावा के अलावा कई और सेलेब्रिटीज भी पंजाब की मदद के लिए आगे आए हैं। लेकिन गुरु की सादगी और निस्वार्थ सेवा ने उन्हें सबसे अलग बनाया है। उनकी ये कोशिश न सिर्फ बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत है, बल्कि दूसरों के लिए भी एक मिसाल है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



