Gauahar और Zaid के घर गुंजी किलकारी, दोबारा पेरेंट्स बने कपल
- Ankit Rawat
- 03 Sep 2025 03:21:05 PM
गौहर खान और जैद दरबार के घर फिर से किलकारी गूंजी है । ये प्यारा सा कपल दूसरी बार मम्मी-पापा बन गया है। पहले से ही अपने बेटे जेहान के पेरेंट्स रहे गौहर और जैद ने अब अपने दूसरे बेबी बॉय का स्वागत किया है। इस खुशखबरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सी कंबाइंड पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया। फैंस और सेलेब्स इस जोड़ी को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं, और हर तरफ खुशी का माहौल है। 1 सितंबर 2025 को गौहर और जैद के घर उनके दूसरे बेटे ने जन्म लिया। दो दिन बाद, 3 सितंबर को, इस कपल ने इंस्टा पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी। उनकी पोस्ट में लिखा था, "बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम। हमारा जेहान अपने नए बेबी ब्रदर, जो 1 सितंबर 2025 को पैदा हुआ, के साथ अपनी किंगडम शेयर करने को लेकर सुपर एक्साइटेड है। हमारी फैमिली को आप सबका प्यार और आशीर्वाद हमेशा चाहिए। ढेर सारा प्यार और खुशी के साथ, जेहान के गिगलिंग पेरेंट्स - जैद और गौहर।" इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया, और हर कोई इस न्यू बॉर्न की खुशी में शामिल हो गया।
फैंस ने लुटाया जम कर प्यार
गौहर और जैद की इस पोस्ट पर फैंस का प्यार उमड़ पड़ा है। लोग कमेंट्स में ढेर सारी बधाइयां और प्यार भेज रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी इस कपल को विश किया। सिंगर नीति मोहन लिखा, "ओह माय गॉड! ये सुनकर इतनी खुशी हुई। गौहर, जैद और खासकर जेहान को ढेर सारी बधाई!" ऐसे ही कई और सेलेब्स ने इस जोड़ी को उनके परिवार के नए मेंबर के लिए मुबारकबाद दी।
2020 में हुआ था निकाह
वैसे, बता दें कि गौहर और जैद की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों ने 2020 में बड़े धूमधाम से निकाह किया था। शादी के तीन साल बाद, 2023 में, उनके पहले बेटे जेहान ने उनके घर में कदम रखा। और अब, 2025 में, इस कपल ने अपने दूसरे बेटे का वेलकम किया है। गौहर और जैद की ये खुशी देखकर उनके फैंस भी उतने ही उत्साहित हैं। ये कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करता रहता है। चाहे जेहान के क्यूट मोमेंट्स हों या अब नए बेबी के आने की खुशी, गौहर और जैद अपने फैंस को हमेशा अपडेट रखते हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



