बिग बॉस 19: नीलम सहित 6 नॉमिनेट, घर में फिर हुई तू-तू मैं-मैं
- Shubhangi Pandey
- 24 Sep 2025 05:20:12 PM
बिग बॉस ने घरवालों को टीम शहबाज और टीम प्रणित में बांट दिया। अमाल और शहबाज रेडियो जॉकी बने। टास्क खत्म होते ही शहबाज ने कहा कि चुप रहने वालों के लिए ये टास्क खासकर मुश्किल था। अंत में नेहल को सीक्रेट रूम से फैसला करने का अधिकार मिला और उन्होंने टीम शहबाज को विजेता चुना।
ये छह नाम नॉमिनेशन बोर्ड पर
शहबाज, अभिषेक, फरहाना, अमाल और जिशान को सुरक्षित रखा गया। तब तक नीलम, प्रणित, मृदुल, आवेज, गौरव और अश्नूर नॉमिनेट लिस्ट में शामिल हो गए। अब इनमें से किसी एक को घर छोड़ना होगा।
नीलम-तान्या आमने-सामने
तान्या ने सवाल किया कि नीलम मृदुल के साथ क्यों रहती है। नीलम ने पलटकर जवाब दिया कि तान्या भी आवेज के पास रहती है। रात के समय घर हल्का दिखा लेकिन तनाव खत्म नहीं हुआ।
सफाई विवाद से शुरू हुई लड़ाई
अभिषेक ने फरहाना को कहा कि वो टॉयलेट में पड़ी बाल्टी धोए। फरहाना ने मना किया और दोनों में तीखी बहस हुई। नेहल और शहबाज फरहाना का साथ देते दिखे और अभिषेक को “मूर्ख” कहने लगे।
बसीर और अभिषेक आमने सामने
सफाई को लेकर बसीर और अभिषेक के बीच झगड़ा शुरू हुआ। गाली‑गलौज तक मामला जा पहुंचा। बीच में लोग उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे। आवेज ने प्रणित को बताया कि अमाल ने उन्हें “जाजु” कहा। इस पर प्रणित अमाल से भिड़ गए। बसीर ने अमाल का समर्थन करते हुए फिर से प्रणित से भिड़ गए।
कप्तानी का पेंच
बिग बॉस ने नेहल से पूछा कि फीमेल कंटेस्टेंट में कप्तान कौन बने। शुरुआत में तान्या का नाम सुना गया लेकिन बाद में फरहाना को मौका देने की बात आई। अभिषेक की कप्तानी पर सवाल उठे, नेहल ने उन्हें बेवकूफ कहा। लेकिन बिग बॉस ने कहा कि अगले कप्तान चुनने में अभिषेक की भूमिका अहम होगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



