Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

रश्मिका मंदाना से सगाई के बाद पहली बार दिखे विजय देवरकोंडा, फैंस की नज़र पड़ी उंगली में चमकती अंगूठी पर!

top-news

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने दशहरा के मौके पर सगाई कर ली है। पिछले सात साल से चल रहे इस खूबसूरत रिश्ते को अब उन्होंने आधिकारिक रूप दे दिया है। हालांकि दोनों ने अब तक इस बारे में खुलकर कोई बयान नहीं दिया लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने सब कुछ साफ कर दिया।

सगाई के बाद पहली बार दिखे विजय
हाल ही में विजय देवरकोंडा अपने छोटे भाई आनंद देवरकोंडा के साथ आंध्र प्रदेश में एक कार्यक्रम में नज़र आए। यह कार्यक्रम श्री सत्य साईं बाबा के प्रशांति निलयम आश्रम (पुट्टपर्थी) में आयोजित था।कार्यक्रम के दौरान विजय जब लोगों से मिल रहे थे, तो फैंस की नज़र उनकी उंगली में चमकती हुई अंगूठी पर ठहर गई। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर #VijayRashmikaEngagement ट्रेंड करने लगा। फैंस का कहना है कि यह वही सगाई की अंगूठी है जो उन्हें रश्मिका ने पहनाई है।

सगाई की खबरों ने मचाई हलचल
विजय और रश्मिका के रिश्ते की चर्चा लंबे वक्त से हो रही थी। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया, लेकिन साथ की उनकी तस्वीरें और केमिस्ट्री फैंस के बीच हमेशा हिट रहीं। खबर है कि दशहरा के मौके पर दोनों परिवारों की मौजूदगी में सगाई का समारोह प्राइवेट तरीके से रखा गया था। इस मौके पर केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। विजय के एक करीबी सूत्र ने बताया, “सगाई हो चुकी है। शादी की तैयारी अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन दोनों परिवार बेहद खुश हैं।”

शादी की तारीख तय!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और रश्मिका फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे। फिलहाल शादी की तारीख और जगह का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि शादी साउथ इंडिया में पारंपरिक अंदाज़ में होगी और उसके बाद मुंबई या हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। फैंस सोशल मीडिया पर पहले से ही इन दोनों को “विजमिका” (Vijmika) नाम से बुलाने लगे हैं।

ऑन-स्क्रीन से ऑफ-स्क्रीन तक हिट जोड़ी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने फिल्मों में भी कमाल किया है। दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और तब से ही फैंस को लगा था कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती से ज़्यादा कुछ है।

दोनों का करियर भी रफ्तार पर
काम की बात करें तो रश्मिका मंदाना हाल ही में नागार्जुन और धनुष के साथ कुबेर में दिखाई दी थीं। अब वह आयुष्मान खुराना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हॉरर-कॉमेडी थम्मा में नज़र आने वाली हैं, जो 21 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा, रश्मिका ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘मायसा’ और ‘कॉकटेल 2’ जैसी फिल्मों में भी काम कर रही हैं। वहीं विजय देवरकोंडा की हालिया फिल्म किंगडम ने जुलाई में रिलीज़ होकर ठीक-ठाक बिज़नेस किया, हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

साथ में दिखे इंडिया डे परेड में
पिछले अगस्त में विजय और रश्मिका न्यूयॉर्क में आयोजित 43वें इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में शामिल हुए थे। भारत के बाहर स्वतंत्रता दिवस का यह सबसे बड़ा समारोह माना जाता है।
इस दौरान दोनों ने भीड़ का हाथ हिला कर अभिवादन किया और उनकी जोड़ी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।

भले ही विजय और रश्मिका ने अभी तक अपनी सगाई की खबर पर आधिकारिक बयान नहीं दिया लेकिन उनकी उंगली की अंगूठी सब कुछ कह रही है। फैंस अब बेसब्री से उनकी शादी की तारीख़ का इंतज़ार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर प्यार भरे संदेश भेज रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *