Big Boss 19: अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग पर बवाल, भड़क उठे अवेज दरबार और रोहन मेहरा
- Ankit Rawat
- 29 Oct 2025 09:50:33 PM
रियलिटी शो बिग बॉस 19 शुरू से ही अपने एंटरटेनिंग एपिसोड्स से दर्शकों का दिल जीत रहा है। हाल ही के एक एपिसोड ने दर्शकों का ध्यान तब खींचा जब घरवालों में से कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और नीलम गिरी को साथी कंटेस्टेंट अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग करते सुना गया। घर से बाहर हुए कंटेस्टेंट अवेज दरबार ने अब तान्या, नीलम और बाकी कंटेस्टेंट्स को उनकी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए फटकार लगाई है।
अशनूर के वजन को लेकर टिप्पणी
तान्या, नीलम और कुनिका की अशनूर के वज़न के बारे में बात करते हुए क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नेटिज़न्स ने उनकी टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। इसके अलावा अवेज़ दरबार, रोहन मेहरा और जन्नत ज़ुबैर ने भी इस पर अपनी राय सबके सामने रख है।
आवेज को पसंद नहीं आई बात
अवेज़ ने लिखा, "हमेशा की तरह घिनौनी टिप्पणी!!! लेकिन मुझे पता है अशनूर कौर मज़बूत हैं। वो इसे शालीनता से संभाल लेंगी।" दूसरी ओर जन्नत ने लिखा, "किसी व्यक्ति का शरीर मज़ाक और राय के लिए सार्वजनिक संपत्ति नहीं है। यह 2025 है। हमें अब तक बॉडी शेमिंग से आगे बढ़ जाना चाहिए था। वो इस मुकाम पर इसलिए हैं क्योंकि वो प्रतिभाशाली, आत्मविश्वासी हैं। इसलिए नहीं कि वो किसी के 'परफेक्ट बॉडी' के विचार में फिट बैठती हैं। अशनूर अपना सिर ऊंचा रखने और अपनी पहचान बनाए रखने के लिए मुझे आप पर गर्व है!"
बॉडी शेमिंग पर बोले रोहन मेहरा
रोहन मेहरा ने भी अपनी राय साझा करते हुए कहा, "बॉडी शेमिंग अस्वीकार्य है। आज अशनूर के साथ जो हुआ वह गलत था और इसकी निंदा होनी चाहिए। शर्म आनी चाहिए आप पर, कुनिका, नीलम गिरी और तान्या मित्तल। इसके साथ ही उन्होंने थम्स-डाउन इमोजी भी जोड़ा।
प्रशंसकों ने कंटेस्टेंट्स के व्यवहार पर निराशा जताई है और अशनूर का समर्थन किया। कई लोगों ने लिखा कि राष्ट्रीय टेलीविजन पर बॉडी शेमिंग को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "अशनूर इस सीज़न की सबसे शालीन प्रतियोगियों में से एक हैं। वह इस तरह के अपमान की हकदार नहीं हैं।" एक अन्य ने लिखा, "सब कुछ होने के बावजूद शांत रहने के लिए अशनूर पर बहुत गर्व है।"
बता दें कि नए एपिसोड में नीलम को कुनिका और तान्या से पूछते हुए सुना गया, "जुरासिक पार्क देखोगे? जबकि वह अशनूर की ओर इशारा कर रही थीं, जो प्रणित मोरे के साथ खड़ी थीं। यह टिप्पणी अब ऑनलाइन वायरल हो गई है और कई दर्शकों को नाराज कर दिया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



