Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

Aishwarya Rai Bachchan हुईं 52 साल की, Miss World से Bollywood क्वीन तक, Cannes Red Carpet पर रचा इतिहास

top-news

ऐश्वर्या राय बच्चन आज 52 साल की हो गई हैं। उनकी मुस्कान, शालीनता और अदाएं आज भी लोगों को दीवाना बना देती हैं। 1994 में मिस वर्ल्ड बनने वाली ऐश्वर्या सिर्फ़ एक सुंदर चेहरा नहीं, बल्कि मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल हैं। मैंगलोर की एक साधारण लड़की से दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला तक का उनका सफ़र किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं।

मैंगलोर की लड़की से मिस वर्ल्ड तक
ऐश्वर्या का जन्म मैंगलोर में हुआ। पिता कृष्णराज राय मरीन इंजीनियर थे और मां वृषा राय एक लेखिका। मुंबई में पढ़ाई के दौरान ऐश्वर्या ने मॉडलिंग शुरू की। उन्होंने अपनी सादगी और आत्मविश्वास से सबका ध्यान खींचा। 1994 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता और भारत का नाम रोशन किया। उस समय सुष्मिता सेन के साथ उनकी तुलना खूब हुई लेकिन दोनों ने एक दूसरे के प्रति हमेशा सम्मान बनाए रखा।

‘हम दिल दे चुके सनम’ ने बना दिया स्टार
मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या ने 1997 में ‘इरुवर’ और ‘और प्यार हो गया’ से एक्टिंग की शुरुआत की। शुरुआत धीमी रही लेकिन 1999 में आई ‘हम दिल दे चुके सनम’ ने सब बदल दिया। नंदिनी के किरदार में उनकी मासूमियत और भावनात्मक अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दिलचस्प बात ये है कि ऐश्वर्या संजय लीला भंसाली की पहली पसंद नहीं थीं। सलमान खान की सलाह पर उन्हें फिल्म में लिया गया और यहीं से ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बना ली।

‘देवदास’ से रचा इतिहास
2002 में आई ‘देवदास’ ने ऐश्वर्या को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। पारो के किरदार में उनका अभिनय आज भी क्लासिक माना जाता है। शूटिंग के दौरान घायल होने के बावजूद उन्होंने काम जारी रखा, जो उनके प्रोफेशनल रवैये की मिसाल है। संजय लीला भंसाली ने कहा था कि ऐश्वर्या की आंखों में वो गहराई है जो बिना शब्दों के कहानी कह देती है।

कान्स में भारत का गौरव बनीं
‘देवदास’ के प्रीमियर पर ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं। उनके ग्लैमरस लुक और आत्मविश्वास ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं। अगले ही साल उन्हें कान्स जूरी में शामिल किया गया जो किसी भारतीय एक्ट्रेस के लिए गर्व की बात थी।

शादी के बाद नई शुरुआत
2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की। जिसे बॉलीवुड की शाही शादी कहा गया। उन्होंने सुनहरी कांजीवरम साड़ी में पारंपरिक अंदाज़ में शादी की। जो आज भी लोगों की यादों में है। 2011 में बेटी आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने फिल्मों से दूरी बना ली और मां होने की भूमिका को प्राथमिकता दी। वो हमेशा कहती हैं कि आराध्या मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

गरिमा और संतुलन की मिसाल
ऐश्वर्या ने कभी विवादों का सहारा नहीं लिया। उन्होंने अपने काम, परिवार और सादगी से लोगों का दिल जीता। ‘ताल’, ‘गुरु’, ‘जोधा अकबर’, ‘धूम 2’ जैसी फिल्मों ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा साबित की। मिस वर्ल्ड के मंच से लेकर कान्स के रेड कार्पेट तक, उन्होंने भारतीय महिला की गरिमा और आत्मविश्वास को एक नई पहचान दी। बता दें कि 52 की उम्र में भी ऐश्वर्या राय बच्चन न सिर्फ़ एक अदाकारा बल्कि प्रेरणा हैं। उन्होंने दिखाया कि सफलता सिर्फ़ सुंदरता से नहीं बल्कि संयम, मेहनत और आत्मविश्वास से मिलती है। वो आज भी ग्लोबल आइकन हैं जो भारत की शालीनता और चमक दोनों का प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *