Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

Bollywood के He-Man फिर अस्पताल में! तबीयत बिगड़ी या बस रूटीन चेकअप, Dharmendra की सेहत पर फैंस की धड़कनें तेज

top-news

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर से हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। 89 साल के धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद तुरंत डॉक्टरों की टीम ने उन्हें अस्पताल ले जाया। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों ने फैंस से चिंता न करने की अपील की है।

नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती
धर्मेंद्र की टीम के मुताबिक, उन्हें अस्पताल में सिर्फ़ रूटीन हेल्थ चेकअप और कुछ जरूरी टेस्ट के लिए भर्ती किया गया है। उनकी तबीयत में सुधार है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। टीम ने कहा कि धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं, अस्पताल का दौरा सिर्फ़ सामान्य जांच के लिए था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके सभी पैरामीटर नॉर्मल हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की हार्ट रेट 70 और ब्लड प्रेशर 140/80 है, जो पूरी तरह सामान्य माने जाते हैं।

सांस लेने में दिक्कत के बाद ले जाया गया अस्पताल
एक फिल्म जर्नलिस्ट ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि धर्मेंद्र को शुक्रवार रात सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। अस्पताल के एक स्टाफ ने बताया कि उन्हें शुरू में आईसीयू में रखा गया था ताकि डॉक्टर उनकी हालत पर बारीकी से नजर रख सकें, लेकिन अब उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक,“इस वक्त चिंता की कोई बात नहीं है। वो बातचीत कर रहे हैं और उनकी स्थिति नियंत्रण में है।”

हाल ही में कराई थी आंखों की सर्जरी
इस साल की शुरुआत में धर्मेंद्र की आंखों का कॉर्नियल ट्रांसप्लांट हुआ था। सर्जरी के बाद उन्हें आंखों पर पट्टी बांधे अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया था। उस वक्त भी फैंस उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो गए थे। वायरल वीडियो में धर्मेंद्र ने मुस्कुराते हुए कहा था, “मुझमें अभी भी बहुत जान है।” उनकी ये बात सुनकर लोगों के चेहरे पर राहत लौट आई थी।

फिल्मों में अब भी सक्रिय हैं धर्मेंद्र
89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्मों से दूर नहीं हुए हैं। हाल ही में वो शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नज़र आए थे। इससे पहले 2023 में करण जौहर की सुपरहिट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’में उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था। धर्मेंद्र का जिंदादिल स्वभाव और सादगी आज भी उनके फैंस के दिलों में खास जगह बनाए हुए है।

फैंस कर रहे हैं दुआएं
धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि “ही-मैन जल्दी ठीक होकर घर लौट आएं।” बॉलीवुड के कई सितारों ने भी उनके लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। फिलहाल धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने बताया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *