Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

कोविड मास्क बने सेहत का दुश्मन, कचरे में फेंके अरबों मास्क छोड़ रहे जहर, वैज्ञानिकों ने बजाई खतरे की घंटी!

top-news

कोविड के दौरान मास्क हमारी ढाल था। हर महीने दुनिया भर में 12900 करोड़ मास्क यूज हुए। लेकिन यूज के बाद लोग इन्हें कचरे में यूं ही फेंकते गए। अब ये मास्क पर्यावरण और सेहत के लिए टाइम बम बन गए हैं। नई रिसर्च में खुलासा हुआ कि कोविड के दौरान फेंके गए लाखों-करोड़ों डिस्पोजेबल मास्क खतरनाक केमिकल्स और माइक्रोप्लास्टिक छोड़ रहे हैं। ये इंसानों जानवरों और पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं। वैज्ञानिक इसे केमिकल टाइम बम बता रहे हैं।

मास्क से निकल रहा जहर
इंग्लैंड की कवरेंट्री यूनिवर्सिटी की रिसर्च में चौंकाने वाली बात सामने आई। मास्क को पानी में 24 घंटे रखा गया तो हर मास्क से माइक्रोप्लास्टिक निकला। FFP2 और FFP3 जैसे हाई-प्रोटेक्शन मास्क 4 से 6 गुना ज्यादा माइक्रोप्लास्टिक छोड़ रहे हैं। इन कणों का साइज 10 से 2082 माइक्रोमीटर तक था। सबसे ज्यादा 100 माइक्रोमीटर से छोटे कण मिले जो शरीर में घुसकर बीमारियां फैला सकते हैं। मास्क ज्यादातर पॉलीप्रोपाइलीन जैसे प्लास्टिक से बने हैं। ये कूड़े के ढेर नदियों समुद्र किनारों और गांवों में बिखर गए। टूटने पर ये माइक्रोप्लास्टिक बनकर हवा-पानी में मिल रहे हैं।

कैंसर तक का खतरा
रिसर्च में और डराने वाली बात सामने आई। मास्क से बिस्फेनॉल बी नाम का केमिकल निकल रहा है। ये एन्डोक्राइन डिसरप्टर है जो हार्मोन सिस्टम को बिगाड़ता है। इसे कैंसर से भी जोड़ा गया है। कोविड के दौरान फेंके गए मास्क से 128 से 214 किलो बिस्फेनॉल बी पर्यावरण में पहुंच चुका है। ये इंसानों और जानवरों के लिए खतरनाक है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मास्क का बेतरतीब डिस्पोजल अब भारी पड़ रहा है। कोविड में मास्क की मांग इतनी थी कि डिस्पोजल सिस्टम फेल हो गया। अब ये कचरा बीमारियां फैलाने की धमकी दे रहा है।

क्या है समाधान?
रिसर्च की लीडर एना बोगुश कहती हैं कि मास्क प्रोडक्शन यूज और डिस्पोजल को स्मार्ट करना होगा। रिसाइक्लेबल और इको-फ्रेंडली मास्क चाहिए। लोगों को जागरूक करना जरूरी है ताकि वो सही विकल्प चुनें। कोविड में मास्क ने जान बचाई लेकिन अब ये सेहत और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अगर सही कदम न उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियां इसकी कीमत चुकाएंगी। सरकारों और कंपनियों को रिसाइक्लिंग सिस्टम बनाना होगा। अगर आप भी मास्क यूज करते हैं तो उसे सही डिस्पोज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *