घर पर बनाएं नेचुरल और असरदार माउथ वॉश, बिना केमिकल्स के पाएं फ्रेश ब्रीथ
- Shubhangi Pandey
- 11 Oct 2025 01:12:35 PM
मुंह की दुर्गंध, बैक्टीरिया और दांतों में प्लाक की समस्या आज आम हो चुकी है। बाजार में मिलने वाले माउथ वॉश इन समस्याओं से राहत देने का दावा तो करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल और अल्कोहल कई बार दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप एक नेचुरल और सुरक्षित विकल्प की तलाश में हैं, तो होम मेड माउथ वॉश आपके लिए सबसे बेहतर उपाय हो सकता है। ये न केवल सस्ता है बल्कि पूरी तरह सुरक्षित और आसान भी। आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाया जा सकता है और इसके फायदे क्या हैं।
क्यों जरूरी है माउथ वॉश?
माउथ वॉश का इस्तेमाल मुंह में जमे बैक्टीरिया को खत्म करने और सांस को ताज़ा बनाए रखने के लिए किया जाता है। यह टूथब्रश से न पहुंचने वाले हिस्सों की सफाई करता है और दांतों के बीच फंसे छोटे कणों को निकालने में मदद करता है। नियमित उपयोग से मसूड़ों की सूजन और संक्रमण का खतरा भी कम होता है।
घर पर बनाएं नेचुरल माउथ वॉश
1. नमक और बेकिंग सोडा वाला माउथ वॉश
सामग्री:
1 कप गुनगुना पानी
1/2 चम्मच नमक
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
विधि:
पानी में नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे अच्छे से घोल लें। यह माउथ वॉश बैक्टीरिया को खत्म करता है और मुंह की दुर्गंध दूर करता है।
कैसे इस्तेमाल करें: दिन में दो बार ब्रश के बाद 30 सेकंड तक कुल्ला करें।
2. पुदीना और लौंग वाला माउथ वॉश
सामग्री:
1 कप पानी
कुछ पुदीने की पत्तियां
2-3 लौंग
1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर
विधि:
पानी को उबालें और उसमें पुदीना, लौंग और दालचीनी डालें। इसे ठंडा होने दें, फिर छान लें।
यह माउथ वॉश मुंह को ठंडक देता है और ताजगी बनाए रखता है। लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचाते हैं।
3. एलोवेरा और नारियल तेल वाला माउथ वॉश
सामग्री:
1/2 कप एलोवेरा जूस
1/2 कप नारियल तेल
5 बूंदें पिपरमिंट ऑयल (वैकल्पिक)
विधि:
सभी सामग्री को एक बोतल में मिलाकर रख लें ।इस्तेमाल से पहले हिलाएं। यह माउथ वॉश मसूड़ों की सूजन को कम करता है और मुंह के अंदर की नमी बनाए रखता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
हर उपयोग से पहले माउथ वॉश को हिलाएं। एक ढक्कन या छोटे कप में 2-3 चम्मच माउथ वॉश लें। इसे 30 सेकंड तक मुंह में घुमाएं और फिर थूक दें। इसके बाद 30 मिनट तक कुछ न खाएं या पिएं ताकि असर बना रहे।
फायदे
इससे मुंह की बदबू से राहत मिलती है। बैक्टीरिया और कीटाणुओं से सुरक्षा भी मिलती है। साथ ही दांतों और मसूड़ों की सेहत में सुधार होता है। इसके इस्तेमाल से आपको बिना केमिकल के ताजगी और सफाई मिलेगी
सावधानी
अगर आपको किसी भी सामग्री से एलर्जी है तो उसका उपयोग न करें। हर बार ताज़ा माउथ वॉश बनाएं या इसे फ्रिज में रखें और 5-7 दिनों के भीतर इस्तेमाल कर लें।
बता दें कि होम मेड माउथ वॉश एक आसान, सस्ता और सुरक्षित तरीका है अपने ओरल हाइजीन को बेहतर बनाने का। इसमें न तो अल्कोहल होता है और न ही हानिकारक केमिकल होते हैं। नियमित इस्तेमाल से आप ताजगीभरी सांस, स्वस्थ मसूड़े और चमकते दांत पा सकते हैं, वो भी पूरी तरह नेचुरल तरीके से।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



