Baba Vanga की 2025 को लेकर भयानक भविष्यवाणियां: भारत में बाढ़, आर्थिक संकट और तीसरा विश्व युद्ध का डर!
- Ankit Rawat
- 01 Sep 2025 01:14:57 PM
बुल्गारिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनकी कई भविष्यवाणियां जैसे सोवियत संघ का टूटना, अमेरिका में 9/11 का आतंकी हमला और प्रिंसेस डायना की मौत सच साबित हुई हैं। यही वजह है कि लोग उनकी बातों पर भरोसा करते हैं। 1911 में जन्मीं बाबा वेंगा ने 1996 में दुनिया को अलविदा कहा। लेकिन अपनी मृत्यु से पहले उन्होंने 5079 तक की भविष्यवाणियां की थीं। इनमें प्राकृतिक आपदाएं, आर्थिक संकट और युद्ध जैसी डरावनी बातें शामिल हैं। साल 2025 को लेकर उनकी भविष्यवाणियां लोगों में डर पैदा कर रही हैं और भारत में भी इसका असर दिख रहा है।
आर्थिक संकट का खतरा
बाबा वेंगा ने चेतावनी दी थी कि 2025 में दुनिया को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। उनके मुताबिक ये संकट कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं को हिलाकर रख देगा। वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध, बढ़ती महंगाई और कर्ज के बोझ ने इस भविष्यवाणी को सच होने का डर बढ़ा दिया है। भारत में भी स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव और महंगाई की मार लोगों को परेशान कर रही है। बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी वैश्विक आर्थिक अस्थिरता को देखते हुए और डरावनी लग रही है।
प्राकृतिक आपदाओं का कहर
बाबा वेंगा ने 2025 को प्राकृतिक आपदाओं से भरा साल बताया था। उन्होंने भूकंप, बाढ़ और ज्वालामुखी विस्फोट की चेतावनी दी थी। इस साल मार्च में म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने 1700 से ज्यादा लोगों की जान ले ली, जिसने उनकी भविष्यवाणी को सच साबित कर दिया। भारत में भी इस समय बाढ़ और भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में बादल फटने की घटनाओं ने कई जिंदगियां छीन ली हैं। हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन ने हालात गंभीर कर दिए हैं।
तीसरे विश्व युद्ध का डर
बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणी है 2025 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत। उन्होंने यूरोप में बड़े युद्ध की बात कही थी जो वैश्विक स्तर पर तबाही ला सकता है। रूस-यूक्रेन युद्ध और नाटो के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए उनकी ये भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है। भारत और पड़ोसी देशों के बीच तनाव भी इस डर को और बढ़ाता है। हालांकि बाबा वेंगा की कुछ भविष्यवाणियां जैसे 2028 में भूखमरी खत्म होना और वीनस की यात्रा सकारात्मक उम्मीद भी देती हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



