Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

Indore में दशहरे पर ‘Sonam दहन’! शूर्पणखा के पुतले संग 10 और अपराधी महिलाओं का होगा अंत… धमकियों से गरमाया शहर

top-news

इंदौर का चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड अभी तक सुर्खियों में है। इस केस में आरोपी सोनम पर पति की हत्या का गंभीर आरोप है। अब दशहरे के मौके पर इंदौर के महालक्ष्मी नगर में सोनम का शूर्पणखा के रूप में पुतला जलाने की तैयारी हो रही है। इस कदम को लेकर जनता की राय भी दो हिस्सों में बंट गई है।

पौरुष संस्था का बड़ा ऐलान
महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड में पौरुष संस्था की ओर से शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक विशाल शूर्पणखा दहन कार्यक्रम होगा। संस्था अध्यक्ष अशोक दशोरा ने बताया कि इसमें राजा रघुवंशी का परिवार भी मौजूद रहेगा। पहले बॉम्बे अस्पताल चौराहे तक जुलूस निकाला जाएगा और फिर मैदान में पुतला दहन किया जाएगा। खास बात ये है कि सिर्फ सोनम ही नहीं बल्कि ऐसी दस और महिलाओं के पुतले जलाए जाएंगे जिन पर गंभीर अपराधों का आरोप है।

धमकियों के बीच भी पीछे नहीं हटे आयोजक
संस्था अध्यक्ष अशोक दशोरा का कहना है कि शूर्पणखा का चरित्र छल और धोखे का प्रतीक माना जाता है। आज भी कई महिलाएं अपराध कर रही हैं जिससे पुरुषों को प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। इसी वजह से सोनम समेत अन्य महिलाओं के पुतले भी जलाए जाएंगे। हालांकि इस आयोजन को लेकर कई महिला संगठनों ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि किसी एक अपराधी महिला के आधार पर पूरे महिला वर्ग को कटघरे में खड़ा करना गलत है। विरोध के चलते दशोरा को हरियाणा समेत कई राज्यों से धमकी भरे कॉल भी आ चुके हैं लेकिन वो अपने फैसले पर अड़े हुए हैं।

जनता की राय में बंटवारा
इस मुद्दे पर आम जनता की राय भी अलग-अलग है। एक वर्ग का मानना है कि सोनम ने गलत काम किया और उसका पुतला जलाना समाज को चेतावनी देने जैसा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग कहते हैं कि महिलाओं को सामूहिक रूप से निशाना बनाना उचित नहीं है। उनका कहना है कि सालों से महिलाओं के साथ भी अन्याय और हिंसा होती आई है लेकिन पुरुषों का कभी पुतला नहीं जलाया गया।

समाजशास्त्री की नजर में पितृसत्तात्मक सोच
DAVV के समाजशास्त्र के शोधार्थी आशीष उपाध्याय का कहना है कि सोनम का अपराध निश्चित रूप से महिला छवि को धूमिल करता है। लेकिन उसे शूर्पणखा से जोड़ना और पुतला दहन करना समाज की पितृसत्तात्मक सोच को दिखाता है। अपराध को सिर्फ लिंग के आधार पर बांटना हमारी असमान मानसिकता की ओर इशारा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *