Diwali को लेकर PM Modi का धांसू प्लान! इस बार इन खास लोगों के साथ करेंगे सेलिब्रेट
- Ankit Rawat
- 16 Oct 2025 04:24:00 PM
दीपावली का त्यौहार नजदीक है और ऐसे में इससे जुड़ी एक खबर सामने आई है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार की दीपावली सेलीब्रेशन को बहुत खास बनाने का ठान लिया है। सूत्रों ने इसके बारे में बड़ी जानकारी भी शेयर की है कि प्रधानमंत्री आखिरकार किसके साथ इस बार की दीपावली मनाएंगे।
प्रधानमंत्री का 'गोवा' का प्लान
सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दीपावली गोवा तट पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ मनाएंगे। सूत्रों ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री की नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने की योजना है।खास बात ये है कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न के तौर पर मनाने के लिए है।
हर साल अलग तरीका
नरेंद्र मोदी ने जब से देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला है तब से हर बार वो दीपावली अलग अलग तरीकों से और अलग अलग जगहों पर मनाते आए हैं। उनकी सेलीब्रेशन हर बार इसलिए खास होती है कि प्रधानमंत्री देश के जवानों के साथ अपनी दीपावली मनाते हैं। बता दें कि 2014 में वह लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाने गए थे। इसके अगले साल वह 1965 के भारत-पाक युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब के अमृतसर में डोगराई युद्ध स्मारक गए थे।
2016 में प्रधानमंत्री की दीपावली हिमाचल प्रदेश के सुमदो में हुई थी। जहां उन्होंने भारत-चीन सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल और सेना के जवानों से मुलाकात की थी। साल 2017 में वो जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षा बलों से मिलने गए थे। 2018 में प्रधानमंत्री ने अपनी दीपावली उत्तराखंड के हर्षिल में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ बिताई थी। साल 2019 में वो जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जवानों से मिलने गए। बता दें कि 2020 की दिवाली कोविड-19 महामारी के बीच मनाई गई थी। तब भी प्रधानमंत्री राजस्थान के जैसलमेर के लोंगेवाला में थे जो 1971 के युद्ध के दौरान एक ऐतिहासिक युद्ध स्थल था।
प्रधानमंत्री ने 2021 की दीपावली जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में सैनिकों के साथ बिताई। उसके अगले साल वो कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने कारगिल गए थे। पिछली दो दिवाली उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा और गुजरात के सर क्रीक में तैनात सैनिकों के साथ बिताई हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



