Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, अफगानिस्तान के 3 नागरिकों समेत 10 नागरिकों का बन गया 'कातिल' !

top-news

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्ते नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। युद्धविराम की घोषणा के बाद पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच संघर्ष कम होता दिख रहा था। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल तालिबान ने कल दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने उसके क्षेत्र में हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने इस बड़ी क्षति पर शोक जताया और कहा कि मारे गए लोगों में तीन स्थानीय अफ़ग़ान क्रिकेटर भी शामिल हैं। यह घटना पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के दोहा में बातचीत खत्म होने तक 48 घंटे के युद्धविराम को बढ़ाने पर कथित तौर पर सहमत होने के कुछ घंटों बाद हुई।

पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच तनाव
बता दें कि पिछले हफ़्ते अफ़ग़ानिस्तान का काबुल रात भर हुए धमाकों से दहल उठा। जिसके लिए बाद में पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया गया। ये धमाके तालिबान के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी की पहली भारत यात्रा के दौरान हुए। जिससे अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव और गहरा गया। हालांकि पाकिस्तान ने काबुल में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली। लेकिन उसने कहा कि उसके सुरक्षा बलों ने देश में पाकिस्तानी तालिबान के ठिकानों पर कई छापों में 30 आतंकवादियों को मार गिराया।

इस बीच पाकिस्तान ने तालिबान शासन पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया और देश के अंदर कई हमलों के लिए इस समूह को ज़िम्मेदार ठहराया। हालांकि काबुल ने कथित तौर पर इस आरोप को खारिज कर दिया।

48 घंटे का युद्धविराम का उल्लंघन
सीमा पर संघर्ष के बाद  दोनों पक्ष 48 घंटे के युद्ध विराम पर सहमत हो गए। बता दें कि इस संघर्ष में कम से कम 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया गया था।
इसके बाद युद्ध विराम समझौते को कथित तौर पर  दोहा कतर में बातचीत खत्म होने तक बढ़ा दिया गया था। संघर्ष विराम का विस्तार पाकिस्तान के उत्तरी वज़ीरिस्तान ज़िले में एक सैन्य शिविर पर हमले का दावा करने और छह आतंकवादियों को मार गिराने की घोषणा के कुछ घंटों बाद हुआ।

लेकिन इसके बीच अफ़ग़ान अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने उसके दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में हवाई हमले किए। जिसमें तीन स्थानीय अफ़ग़ान क्रिकेटरों समेत कम से कम 10 लोग मारे गए। अफ़ग़ानिस्तान के एक पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पाकटिका प्रांत और पाकिस्तान सीमा के पास के दो और इलाके भी प्रभावित हुए। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी हमले में खानदार गांव में एक नागरिक का घर भी निशाना बना, जिससे कई लोग हताहत हुए।

ख्वाजा आसिफ की अफ़गानों को चेतावनी
पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ने के बावजूद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि काबुल के साथ संबंध शायद कभी सामान्य नहीं हो पाएंगे और उन्होंने चेतावनी दी है कि पाकिस्तानी धरती पर रहने वाले सभी अफ़गानों को वापस लौटना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *