Kerala में राष्ट्रपति की सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक, अधिकारियों की थमीं सासें, महकमे में हड़कंप, जानें पूरा मामला
- Ankit Rawat
- 22 Oct 2025 06:27:22 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सबरीमाला ले जा रहा हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह प्रमदम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम के नए कंक्रीट वाले हेलीपैड पर उतरने के बाद कुछ देर के लिए फंस गया। जब विमान ज़मीन पर उतरा तो उसके पहिए अभी तक जमे नहीं हुए कंक्रीट के गड्ढों में धंस गए। राष्ट्रपति के सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना होने के बाद पुलिस और अग्निशमन कर्मियों को हेलीकॉप्टर के पहिए खोलने के लिए मिलकर काम करते हुए देखा गया।
पुलिस अधिकारियों ने दी जानकारी
एक वरिष्ठ ज़िला पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम को आखिरी समय में लैंडिंग के लिए चुना गया था इसलिए मंगलवार देर रात हेलीपैड तैयार किया गया था। लैंडिंग के लिए पंबा के पास निलक्कल को चुना गया था लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे बदलना पड़ा।
हेलीपैड क्यों नहीं बना?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक योजना में अचानक बदलाव के बाद मंगलवार को आखिरी समय में हेलीपैड को बनाया गया। पहले हेलीकॉप्टर को पंबा के पास निलक्कल में उतरना था लेकिन खराब मौसम की वजह से अधिकारियों को लैंडिंग के लिए प्रमदम में बदलना पड़ा। अधिकारी ने बताया, "कंक्रीट पूरी तरह से जम नहीं पाया था, इसलिए वह हेलीकॉप्टर का भार सहन नहीं कर सका। जिससे पहियों के संपर्क में आने वाली जगहों पर गड्ढे बन गए।"
राष्ट्रपति का चार दिवसीय केरल दौरा
राष्ट्रपति मुर्मू 21 से 24 अक्टूबर 2025 तक केरल के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। वो मंगलवार को तिरुवनंतपुरम पहुंचीं, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति के दौरे में सबरीमाला मंदिर में पूजा-अर्चना भी शामिल है। हेलीपैड दुर्घटना के बावजूद राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम प्रभावित नहीं हुआ है और वो केरल में अपने कार्यक्रमों को जारी रखेंगी। जिसमें सबरीमाला मंदिर की उनकी आध्यात्मिक यात्रा भी शामिल है। अधिकारी अब इस घटना की समीक्षा कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में ऐसी कोई समस्या न हो।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



