जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले सीजेआई बनेंगे, सीजेआई गवई ने की सिफारिश
- Shubhangi Pandey
- 27 Oct 2025 05:46:43 PM
मौजूदा CJI बीआर गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को CJI बीआर गवई के रिटायर होने के बाद 53वें CJI बनने वाले हैं। भारत के मुख्य CJI बीआर गवई ने केंद्रीय विधि मंत्रालय को अगले CJI के रूप में जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की है।
क्या होती है प्रक्रिया?
मौजूदा CJI बीआर गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को CJI बीआर गवई के सेवानिवृत्त होने के बाद 53वें CJI बनने वाले हैं। भारत के CJI और सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया ज्ञापन के तहत विधि मंत्रालय अगली नियुक्ति के लिए निवर्तमान CJI की अनुशंसा मांगता है। सरकार का यह पत्र भारत के अगले CJI की नियुक्ति प्रक्रिया को गति प्रदान करता है।
यह प्रक्रिया आमतौर पर पदभार ग्रहण करने वाले व्यक्ति के पद छोड़ने से एक महीने पहले शुरू हो जाती है। अपने गृहनगर से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जस्टिस सूर्य कांत ने 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से कानून में बैचलर की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने हिसार जिला कोर्ट में अपनी वकालत शुरू की और 1985 में पंजाब एवं हरियाणा हाइ कोर्ट में वकालत करने के लिए चंडीगढ़ चले गए।
जस्टिस सूर्य कांत की उपलब्धियां
जस्टिस सूर्य कांत संवैधानिक, सेवा और दीवानी मामलों के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने कई विश्वविद्यालयों, बोर्डों, निगमों, बैंकों और स्वयं उच्च न्यायालय का प्रतिनिधित्व किया है। वो 7 जुलाई 2000 को हरियाणा के सबसे युवा महाधिवक्ता बने और मार्च 2001 में वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त हुए। उन्हें 9 जनवरी 2004 को पंजाब एवं हरियाणा है कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया। जस्टिस सूर्य कांत को अक्टूबर 2018 में हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्हें 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया। वो 9 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



