राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल जेट में भरी ऐतिहासिक उड़ान, ढाई साल पहले सुखोई में हुईं थीं सवार
- Shubhangi Pandey
- 29 Oct 2025 04:28:23 PM
भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला में वायुसेना स्टेशन से राफेल विमान में उड़ान भरने के बाद अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचीं। लड़ाकू पायलट की पोशाक पहने वह विमान में सवार हुईं। वायुसेना अड्डे के अंदर और आसपास ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध सहित कड़े सुरक्षा उपाय लागू हैं।
अंबाला वायुसेना स्टेशन से भरी उड़ान
राष्ट्रपति बुधवार सुबह 9:15 बजे एक विशेष विमान से अंबाला पहुंचीं। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उनका औपचारिक स्वागत किया। वायुसेना कर्मियों ने उनके आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। समारोह के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने परेड का निरीक्षण करने के लिए एक जीप में खड़ी हुईं। वायु सेना के जवानों से बातचीत की और स्टेशन की तमाम परिचालन इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा कारणों से वायुसेना स्टेशन के अंदर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और केवल अधिकृत कर्मियों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई है।
वायु वीरों के साथ बातचीत
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राष्ट्रपति मुर्मू परेड का निरीक्षण करने के लिए जीप में खड़े हुए। इस दौरे के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन और उसके आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और केवल अधिकृत कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति है। सुरक्षा कारणों से बेस परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है।
राफेल का भारत आगमन
भारत ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदे। जिनमें से पांच विमानों का पहला जत्था 27 जुलाई 2020 को पहुंचा। ये विमान फ्रांस के मेरिग्नैक एयर बेस से उड़ान भरकर संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा एयर बेस पर रुके और फिर अंबाला में उतरे। 10 सितंबर 2020 को अंबाला एयर बेस पर तत्कालीन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली की उपस्थिति में एक औपचारिक समारोह आयोजित किया गया था। इन विमानों को भारतीय वायु सेना के 17वें स्क्वाड्रन, गोल्डन एरोज में शामिल किया गया था। दिलचस्प बात ये है कि उस समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक राफेल विमान में उड़ान भरी थी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



