Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

सर्दी का मिज़ाज बदला! November में दिन ठंडे और रातें गर्म होंगी महसूस, IMD की चौंकाने वाली रिपोर्ट

top-news

इस साल देश में कड़ाके की सर्दी देर से आने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने दिल्ली में ऑनलाइन सम्मेलन में बताया कि नवंबर में अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा, लेकिन रातें सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस होंगी।

ला नीना में देरी है मुख्य वजह
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हाल की कमजोर ला नीना स्थिति इस बदलाव का कारण है। पश्चिमी हिमालय, हिमालय की तलहटी, पूर्वोत्तर के कई इलाके और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। रात का न्यूनतम तापमान भी कई जगहों पर सामान्य से ऊपर रहेगा।

नवंबर में बारिश की संभावना
IMD ने कहा कि नवंबर में देश के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा या कम बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रह सकती है। महापात्र ने बताया कि अक्टूबर में देशभर में औसतन 112.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 49 प्रतिशत ज्यादा है। ये अक्टूबर 2001 के बाद से दूसरी सबसे अधिक बारिश है।

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड बारिश
मध्य प्रदेश में अक्टूबर में औसतन 2.8 इंच बारिश हुई, जो सामान्य 1.3 इंच से 121 प्रतिशत ज्यादा है। इंदौर में 3.4 इंच बारिश हुई और 10 साल में दूसरी बार इतनी भारी बारिश दर्ज हुई। नवंबर के पहले हफ्ते में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में धूप और अल्प बारिश
राजस्थान के जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में अगले 2-3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी और तापमान बढ़ेगा। उदयपुर और कोटा संभाग के जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस महीने राजस्थान में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है और रातें सामान्य से ठंडी रहेंगी।

बिहार में मोंठ का असर
बिहार के कई जिलों में चक्रवाती तूफान मोंठ का असर जारी है। पटना में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 26 जिलों में अलर्ट जारी किया है। सात जिलों के लिए ऑरेंज और 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट है। हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम 2 नवंबर तक साफ हो जाएगा।

सर्दी और बारिश का असामान्य मिश्रण
IMD के अनुसार नवंबर में दिन ठंडे और रातें गर्म रह सकती हैं। कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश और कुछ में कम बारिश देखने को मिलेगी। लोगों को मौसम बदलाव के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *