Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

सर्दी की एंट्री ने मचाई सनसनी! कोहरे की शैतानी बढ़ेगी, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

top-news

उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। गलियों में ठंडी हवाएं और सुबह की कपकपी अब सर्दियों की शुरुआत का ऐलान कर चुकी हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने साफ कहा है कि अगले पांच दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। वहीं 20 नवंबर के बाद ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

सुबह-शाम की ठंड ने बढ़ाई परेशानी
लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर जैसे शहरों में सुबह और देर शाम अब ठंडी हवाएं रजाई से बाहर निकलने नहीं दे रहीं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिससे गलन और बढ़ गई है। दिन में धूप हल्की-हल्की निकल रही है लेकिन सूरज ढलते ही तापमान तेजी से गिरने लगता है।

कई जिलों में कोहरे की दस्तक
आंचलिक मौसम केंद्र अमौसी से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 से 15 नवंबर के बीच उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। गुरुवार की सुबह गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, इटावा और झांसी में हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन सुबह की ठंड हड्डियां कंपा सकती है।

5 दिन नहीं मिलेगा ठंड से आराम
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक यूपी के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में ठंड और कोहरा दोनों बढ़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 नवंबर से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।

लखनऊ और नोएडा का आज का हाल
गुरुवार को लखनऊ में सुबह हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। नोएडा में भी सुबह हल्का कोहरा और ठंडी हवाओं का असर रहेगा। दिन के समय मौसम सामान्य रहेगा लेकिन तापमान में कमी से लोगों को हल्की ठंड का अहसास होगा।

20 नवंबर से बढ़ेगी ठंड की रफ्तार
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 20 नवंबर से ठंड में तेज़ी आएगी। बर्फबारी और पछुआ हवाएं मिलकर तापमान को और नीचे खींच सकती हैं। ऐसे में अब घरों में रजाई-कम्बल निकालने का वक्त आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *