Bihar Assembly Elections: तेजस्वी यादव ने किया नामांकन दाखिल, इस खास शख्स के दिखने से आया सियासी भूचाल!
- Ankit Rawat
- 15 Oct 2025 10:15:01 PM
बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और अब बारी है नामांकन की। पहले चरण के नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है। वहीं आज राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभआ क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
माता- पिता के साथ पहुंचे तेजस्वी
RJD नेता तेजस्वी यादव के नामांकन के वक्त उनके माता-पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी भी साथ में मौजूद रहे।
नामांकन के बाद JDU पर साधा निशाना
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, "अब JDU को ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी चला रहे हैं। JDU अब नीतीश कुमार के साथ नहीं रही। ये तीनों नेता BJP के हाथों बिक गए हैं और इन्होंने नीतीश कुमार को बर्बाद कर दिया है..."
इस बीच RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने तेजस्वी के नेतृत्व में गठबंधन के विजयी प्रदर्शन में विश्वास जताया। तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली सरकार चाहती है।
उन्होंने कहा, "महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। कोई अगर-मगर नहीं है, कोई टकराव नहीं है। महागठबंधन एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। अपार जनसमर्थन और जनता के आशीर्वाद से बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है।"
तिवारी ने आगे कहा, "ये NDA की विदाई का समय है। उपेंद्र कुशवाहा ने भी कहा है कि कहीं कुछ ठीक नहीं है। जीतन राम मांझी नाराज़ हैं, नीतीश कुमार नाराज़ हैं। NDA का अब मतलब है 'नैया डूबेगी अबकी बार'... अब बिहार तेजस्वी सरकार चाहता है।"
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का नामांकन
बता दें कि इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद थीं।
JDU ने जारी की है पहली लिस्ट
जनता दल (यूनाइटेड) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए JDU के उम्मीदवारों की सूची को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंजूरी दे दी है। पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को महनार, बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को नालंदा और सुनील कुमार को भोरे (सु) सीट से उम्मीदवार बनाने की मंजूरी दे दी है
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



