Rahul ने PM Modi पर दे डाला ऐसा बयान, America में किसी को लगी मिर्ची! दे डाली ये सलाह
- Ankit Rawat
- 17 Oct 2025 10:50:12 PM
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरते हैं। जिस पर बवाल शुरू हो गया है लेकिन ये बवाल भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में शुरू हुआ है।
अमेरिका में राहुल के ट्वीट की आलोचना
एक अमेरिकी सिंगर ने प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी के ट्वीट की आलोचना की है। मैरी मिलबेन ने ट्वीट कर कांग्रेस नेता को संबोधित करते हुए कहा कि वह गलत हैं और उन्हें उनसे इस तरह के नेतृत्व को समझने की उम्मीद नहीं है।
राहुल गांधी ने क्या पोस्ट किया?
16 अक्टूबर को एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप से डरे हुए हैं।" इसके बाद उन्होंने अपने बयान के समर्थन में पांच कारण गिनाए। गांधी के ट्वीट को दोबारा शेयर करते हुए मिलबेन ने लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से नहीं डरते। प्रधानमंत्री मोदी दीर्घकालिक रणनीति को समझते हैं और अमेरिका के साथ उनकी कूटनीति रणनीतिक है।" उन्होंने कहा, "जिस तरह राष्ट्रपति हमेशा अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखेंगे, उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी भी वही करेंगे जो भारत के लिए सबसे अच्छा होगा और मैं इसकी सराहना करती हूं। किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष यही करते हैं। वो वही करते और कहते हैं जो उनके देश के लिए सबसे अच्छा होता है।"
राहुल को लेकर की टिप्पणी
ट्वीट की आखिरी लाइंस में उन्होंने लिखा, "मुझे उम्मीद नहीं है कि आप इस तरह के नेतृत्व को समझ पाएंगे क्योंकि आपमें भारत का प्रधानमंत्री बनने लायक तेज और बुद्धि नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपने 'आई हेट इंडिया' टूर पर वापस लौट जाएं जिसके दर्शक सिर्फ़ आप ही हैं।"
सोशल मीडिया पर कैसे आए रिएक्शन?
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "बहुत सही कहा मैरी। कोई भी सच्चा राष्ट्रवादी मोदी की चतुर कूटनीति और दीर्घकालिक दृष्टि को समझ सकता है। जिनका दिल कहीं और है वो शायद कभी नहीं समझ पाएंगे। यह देखकर अच्छा लगा कि एक अमेरिकी नागरिक भी इसे पहचानता है और उन्हें करारा जवाब देता है।" एक अन्य ने लिखा, "बहुत सही कहा। प्रधानमंत्री मोदी वाहवाही के लिए नहीं, बल्कि भारत के दीर्घकालिक लाभ के लिए खेलते हैं। यही सच्चा नेतृत्व है।"
एक तीसरे एक्स यूज़र ने पोस्ट किया, "मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। वह एक दूरदर्शी नेता हैं और अमेरिकी बाज़ार को समझते हैं। ट्रंप जल्द ही राजनीति से बाहर हो जाएंगे, लेकिन एक राष्ट्र के तौर पर हमें अमेरिका के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने होंगे।"
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



