Bihar Election 2025: RJD उम्मीदवार भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav हैं करोड़ों के मालिक, जानिए उनकी नेटवर्थ
- Ankit Rawat
- 20 Oct 2025 05:38:22 PM
बिहार के सारण जिले की विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने घोषणा की है कि उनके पास 24.81 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। खेसारी लाल यादव का मूल नाम शत्रुघ्न यादव है। उन्होंने चुनाव के लिए हलफनामा दाखिल किया है । बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय भाषा भोजपुरी के खेसारी लाल यादव सुपरस्टार हैं। जो एक्टर होने के साथ ही जाने माने सिंगर भी हैं।
खेसारी पिछले हफ्ते ही RJD में शामिल हुए हैं। वो छपरा सीट से मैदान में उतरे हैं। छपरा में चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होगा। यादव की पत्नी चंदा भी पटना में पार्टी में शामिल हुईं हैं।
करोड़ों के हैं मालिक
खेसारी लाल की कुल संपत्ति 24 करोड़ रुपए है। नामांकन पत्र के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के सामने दाखिल हलफनामे में यादव ने घोषणा की है कि उनके पास 16.89 करोड़ की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी चंदा के पास 90.02 लाख की चल संपत्ति और 6.49 करोड़ की अचल संपत्ति है।
सुपरस्टार के पास 5 लाख रुपए नकद और उनकी पत्नी के पास 2 लाख रुपए नकद हैं। यादव के पास कई बैंक खाते और 35 लाख रुपए के सोने की ज्वैलरी हैं। यादव की चल संपत्ति में 3 करोड़ की एक लग्जरी कार , एक लैंड रोवर डिफेंडर हैं जिसे उन्होंने 2023 में खरीदा था। यादव लगभग 100 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं और 5,000 से ज़्यादा भोजपुरी गानों में सिंगिंग का काम कर चुके हैं।
यादव की ईयरली इनकम में गिरावट
2023-24 में यादव की सलाना आय 73.5 लाख रुपए थी, जो 2022-23 में 95.02 लाख थी। चुनावी हलफनामे के अनुसार 2020-21 में यादव की सलाना आय 1.01 करोड़ रुपए थी। यादव ने दावा किया है कि उनके पिता मंगरू यादव शुरुआत में सुबह रेहड़ी लगाते और रात में सुरक्षा गार्ड का काम करते थे। खेसारी बचपन में मवेशी चराते और उनका दूध बेचते थे। बाद में वह दिल्ली चले गए जहां उन्होंने अपने माता-पिता और पत्नी के साथ 'लिट्टी-चोखा' बेचना शुरू किया।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कब है?
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को हो रहे हैं । नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनावों में जनता दल (यूनाइटेड) और बीजेपी का एनडीए गठबंधन RJD, कांग्रेस और अन्य दलों वाले इंडिया ब्लॉक के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



