Bihar Election 2025: NDA और INDIA के पास नहीं है कोई CM पद का चेहरा, आख़िरी मिनट में होगा बड़ा ट्विस्ट?
- Ankit Rawat
- 21 Oct 2025 05:46:05 PM
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण में 1,314 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 300 से ज़्यादा नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। जबकि 61 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए दूसरे चरण के लिए 121 सीटों के लिए 6 नवंबर और 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची 23 अक्टूबर तक जारी की जाएगी। महिला उम्मीदवारों के मामले में राजद सबसे आगे है। जिसने 24 महिला उम्मीदवार उतारे हैं। उसके बाद जदयू और बीजेपी ने 13-13 और कांग्रेस ने पांच महिला उम्मीदवार उतारे हैं।
74 दल मैदान में
इस बार 74 दल मैदान में बिहार विधानसभा चुनाव में 74 राजनीतिक दल मैदान में हैं। इनमें प्रमुख राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल शामिल हैं। एनडीए में बीजेपी, जदयू, लोजपा (आर), हम और रालोद शामिल हैं। वहीं महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, माले, भाकपा, माकपा, आईआईपी और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज और आम आदमी पार्टी (आप) सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।
इंडिया गठबंधन में क्लेश!
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के आखिरी दिन तक इंडिया गठबंधन में तनाव और टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष साफ़ दिखाई दे रहा था। राजद ने नामांकन की अंतिम तारीख से सिर्फ़ सात घंटे पहले 143 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। जबकि अन्य उम्मीदवार पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके थे। बिहार चुनाव में पहली बार न तो एनडीए और न ही महागठबंधन ने टिकट बंटवारे पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टियां आखिरी वक्त तक उम्मीदवारों की सूची जारी करती रहीं।
दोनों दलों को नहीं मिला सीएम पद के लिए चेहरा!
इस बीच दोनों गठबंधनों में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अटकलें अभी भी जारी हैं और दोनों ही ओर से कोई नाम सामने नहीं आया है। महिलाओं को टिकट देने में राजद सबसे आगे रही। राजद ने 24 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं जबकि कांग्रेस ने 5 को। जदयू और बीजेपी ने इस बार 13-13 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इसी तरह एनडीए की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने छह महिलाओं को टिकट दिए हैं। इनमें से भी उन महिलाओं की संख्या ज़्यादा है जो राजनेताओं की पत्नियां या बेटियां हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



