Akhilesh के आरोपों पर Yogi सरकार के मंत्री का पलटवार, कही बड़ी बात
- Ankit Rawat
- 29 Oct 2025 05:09:14 PM
चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश और बाकी राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा कर चुका है। इसके बाद से राज्य में राजनीति गरमा गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
अखिलेश यादव पर साधा निशाना
कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में एसआईआर की वजह से मतदाताओं के नाम कटने से भारत में नेपाल जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। बता दें कि कपिल देव आईटीओटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने लखनऊ पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि ये बयान देश विरोधी है। कोई भी ऐसी बातें नहीं कह सकता। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और भारत में नेपाल जैसे हालात कभी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि कौशल विकास विभाग युवाओं के कौशल को निखारने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण दे रहा है।
अखिलेश यादव का बयान राष्ट्रविरोधी
अखिलेश यादव ने कुछ दिनों पहले बयान दिया था कि अगर SIR में वोट बंट गए, तो भारत के हालात नेपाल जैसे हो जाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो ये एक तरह का राष्ट्रविरोधी बयान है। हालांकि मैंने ये बयान नहीं सुना है, लेकिन कोई भी ऐसी बातें नहीं कह सकता। भारत के हालात नेपाल जैसे क्यों होंगे? नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। कोई भी ऐसा बयान देने की हिम्मत नहीं करता। SIR के नेतृत्व में बेहतरीन काम हुआ है। चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है। जो भी फ़र्ज़ी वोट होंगे उन्हें हटा दिया जाएगा। अगर वोट वैध है तो उसे कोई नहीं हटा सकता। इसमें वैध वोट जोड़े जाएंगे।
कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर टॉप करने वाले 19 छात्रों में से 16 हमारे बच्चे हैं। इन्हें खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मानित किया है। ये हम सभी के लिए गर्व की बात है। मैं इस सफलता का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देता हूं। मैंने इन बच्चों को सम्मानित किया है जिन्होंने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। मैंने उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया है जिन्होंने इन छात्रों की बदौलत ये सफलता हासिल की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



