Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

Bihar Election पहले चरण में 16 मंत्रियों की किस्मत दांव पर, उत्तर बिहार पर सबकी नजर

top-news

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इनमें उत्तर बिहार के तीन जिले मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा की 31 सीटें भी शामिल हैं। इस चरण की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें कुल 16 मंत्री अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 7 मंत्री उत्तर बिहार से आते हैं, जिससे इस क्षेत्र पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

उत्तर बिहार में दिग्गजों की टक्कर  
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मैदान में हैं। वहीं साहेबगंज से पर्यटन मंत्री राजू सिंह और जाले से नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। दरभंगा नगर से भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, सरायरंजन से जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, कल्याणपुर से सूचना मंत्री महेश्वर हजारी और बहादुरपुर से समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी मैदान में हैं। इन सीटों पर भाजपा और जदयू दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है।  

दो उपमुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर  
पहले चरण में दोनों उपमुख्यमंत्रियों की किस्मत भी तय होगी। सम्राट चौधरी तारापुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जहां उनका मुकाबला राजद के अरुण कुमार और जन सुराज पार्टी के संतोष कुमार सिंह से है। लखीसराय सीट से उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा मैदान में हैं। जहां कांग्रेस ने अमरेश कुमार अनीश को उम्मीदवार बनाया है।  

अन्य बड़े नेताओं की साख भी दांव पर  
सिवान में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की सीधी टक्कर राजद के अवध बिहारी चौधरी से है। मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा सोनबरसा से, पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार बिहारशरीफ से और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नालंदा सीट से मैदान में हैं। वहीं शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भोरे, आईटी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू अमनौर और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।  

दरभंगा और समस्तीपुर में पुराने प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने  
दरभंगा जिले में तीन मंत्रियों की साख दांव पर है। जाले सीट पर जीवेश कुमार का मुकाबला कांग्रेस के ऋषि मिश्रा से है, जबकि बहादुरपुर में मंत्री मदन सहनी का सामना राजद के भोला यादव से है।दरभंगा शहरी सीट पर मंत्री संजय सरावगी लगातार छठी बार जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं। समस्तीपुर जिले की सरायरंजन सीट पर जदयू मंत्री विजय चौधरी का मुकाबला राजद के अरविंद सहनी से और कल्याणपुर में मंत्री महेश्वर हजारी का मुकाबला भाकपा (माले) के रंजीत राम से है।  

मुकाबला रोचक, परिणाम का इंतजार  
पहले चरण की वोटिंग में जिन 16 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है, उनके लिए ये चुनाव बेहद अहम माने जा रहे हैं। उत्तर बिहार की इन सीटों के नतीजे यह तय करेंगे कि सत्ता का समीकरण किस ओर झुकेगा एनडीए या महागठबंधन की तरफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *