Asia Cup में जीत के बाद Surya का बड़ा ऐलान, कर दिया दिल खोलकर दान, आप भी जान हो जाएंगे हैरान!
- Ankit Rawat
- 29 Sep 2025 05:24:17 PM
दुबई में रविवार को खेला गया रोमांचक फाइनल मुकाबला एक बार फिर भारत-पाकिस्तान की जंग बना। इस बार भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी और 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने अपने इतिहास को और भी गौरवमय बना दिया। फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सूर्य कुमार यादव का बड़ा ऐलान
इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक दिल को छू लेने वाला ऐलान किया। उन्होंने कहा कि एशिया कप में खेले गए सभी मैचों की अपनी फीस मैं भारतीय सेना को देना चाहता हूं। सूर्यकुमार ने अपनी बात X पर साझा करते हुए लिखा, "मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है। आप हमेशा मेरे ख्यालों में रहेंगे।" इसके पहले भी उन्होंने पाकिस्तान को हराने के बाद इस जीत को भारतीय सेना और पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित किया था।
BCCI ने भी टीम को दिया बड़ा इनाम
भारत की इस शानदार जीत पर BCCI ने टीम के लिए 21 करोड़ रुपये इनाम का ऐलान किया। ये इनाम खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ में बांटा जाएगा। BCCI सचिव ने टीम की तारीफ करते हुए कहा, "हमें अपनी टीम पर गर्व है। जैसे हमारे सशस्त्र बल सीमा पर काम करते हैं, वैसे ही हमारी टीम ने दुबई में कमाल कर दिखाया।"
9वीं पर भारत ने रचा इतिहास
भारत अब एशिया कप में सबसे सफल टीम बन चुका है। इससे पहले भारत ने 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में ये खिताब जीता था।
इस बार की जीत ने भारत की जीत की गाथा में एक और सुनहरा पन्ना जोड़ दिया।
फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं
सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोग सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया की जय-जयकार कर रहे हैं। हर तरफ बस एक ही चर्चा,
"भारत ने फिर कर दिखाया कमाल!"
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



