2030 में भारत करेगा राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी, ये शहर है पूरी तरह से तैयार
- Shubhangi Pandey
- 15 Oct 2025 11:03:51 PM
2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत करने को पूरी तरह तैयार है। इस बार भारत की मेहमान नवाजी दुनिया देखने वाली है। बता दें कि गुजरात का अहमदाबाद इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि राष्ट्रमंडल खेल कार्यकारी बोर्ड ने इसे 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए चुना है। इस फैसले के बाद भारत अब 2010 के बाद दूसरी बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेज़बानी के लिए तैयार है।
खेल, एकता और संस्कृति का संगम
2030 के राष्ट्रमंडल खेलों के संस्कृति, खेल और एकता का एक भव्य उत्सव होने की उम्मीद है। जो वैश्विक मंच पर भारत की क्षमताओं और शक्तियों का प्रदर्शन करेगा।
एथलीट्स को मिलेगी नई दिशा
अहमदाबाद में 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का निर्णय पर्यटन को बढ़ावा देगा और भारत में एथलीटों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा। उल्टी गिनती शुरू होते ही देश 2030 में अहमदाबाद में दुनिया का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत को मंजूरी मिलने पर देश के प्रत्येक नागरिक को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में शाह ने कहा कि यह भारत को विश्व खेल मानचित्र पर स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों का एक शानदार समर्थन है।
उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण और देश भर में खेल प्रतिभाओं का एक समूह तैयार करके प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को एक अद्भुत खेल हब बना दिया है। अमित शाह ने कहा कि यह भारत के लिए खुशी और गौरव का दिन है।
कार्यकारी बोर्ड ने पुष्टि की
राष्ट्रमंडल खेल के कार्यकारी बोर्ड ने आज पुष्टि की है कि वह 2030 शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत के अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबान शहर के रूप में सुझाव दिया है।
मुख्य कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को एक बयान में इसकी पुष्टि की और कहा, "अहमदाबाद को अब राष्ट्रमंडल खेल की पूर्ण सदस्यता के लिए प्रस्तावित किया जाएगा, जिसका अंतिम निर्णय 26 नवंबर 2025 को ग्लासगो में होने वाली राष्ट्रमंडल खेल महासभा में लिया जाएगा।" चूंकि अहमदाबाद ही एकमात्र नाम है इसलिए यह खेलों की मेज़बानी के लिए तैयार है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



