BCCI सचिव ने तोड़ी चुप्पी बताया कैसा है Shreyas Iyer का हाल, जानिए ताजा अपडेट
- Ankit Rawat
- 29 Oct 2025 12:37:13 PM
भारत की वनडे टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर सर्जरी के बाद अब रिकवर हो रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव ने पहले बताया था कि श्रेयस को ICU से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। BCCI से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि श्रेयस को ICU से बाहर निकाल दिया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है हालांकि अस्पताल से छुट्टी मिलने में कुछ और दिन लग सकते हैं। श्रेयस के परिवार के सदस्य जल्द ही सिडनी पहुंचेंगे ताकि वो उनके साथ रह सकें और उनके ठीक होने तक उनकी देखभाल कर सकें।
'तेजी से हो रही श्रेयस की रिकवरी'
इससे पहले मंगलवार रात BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि श्रेयस की हालत अब काफ़ी बेहतर है। उनकी रिकवरी डॉक्टर की उम्मीद से कहीं ज़्यादा तेज़ी से हुई है। मैं सिडनी में अय्यर के इलाज में मदद के लिए उनके साथ रुके डॉक्टर के साथ संपर्क में था। सामान्य तौर पर उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में छह से आठ हफ़्ते लगने चाहिए। उन्होंने कहा, "डॉक्टर उनकी रिकवरी से बहुत खुश हैं। उन्होंने अपना रोज़मर्रा के काम शुरू कर दिया है। उनकी चोट बहुत गंभीर थी लेकिन अब वो ठीक हो गए हैं और खतरे से बाहर हैं।"
डॉक्टर की माने तो उनकी रिकवरी से बहुत संतुष्ट हैं। उन्होंने अपना सामान्य कामकाज शुरू कर दिया है। उनकी चोट बहुत गंभीर थी लेकिन वो ठीक हो गए हैं और खतरे से बाहर हैं।
नहीं होगी कोई सर्जरी
देवजीत सैकिया ने भी सोशल मीडिया पर चल रहे सर्जरी के दावों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि श्रेयस की सर्जरी नहीं हुई । बल्कि एक अलग प्रक्रिया से गुज़रे हैं। जिसकी वजह से वो इतनी जल्दी ठीक हो गया। लगता है कि इंटरनल ब्लीडिंग को तुरंत रोकने के लिए ये अलग प्रक्रिया अपनाई गई थी। एक सूत्र ने अखबार को बताया, "इस चोट के लिए अस्पताल में आमतौर पर 7-10 दिन का समय लगता है। इसलिए अय्यर के इतने लंबे समय तक अस्पताल में रहने की संभावना है।"
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



